प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से जीते

Election Results 2025 : एनडीए 200 पार..तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से जीते, तेज प्रताप महुआ सीट से हारे

Election Results 2025 : एनडीए को भारी बहुमत मिला है. 202 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. महागठबंधन 35 सीटों पर है, तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से जीत गए हैं. तेज प्रताप महुआ सीट से हार

election results 2025  एनडीए 200 पारतेजस्वी यादव राघोपुर सीट से जीते तेज प्रताप महुआ सीट से हारे

Election Results 2025 : एनडीए 200 पार..तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से जीते, तेज प्रताप महुआ सीट से हारे |

Election Results 2025 : एनडीए को भारी बहुमत मिला है. 202 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. महागठबंधन 35 सीटों पर है, तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से जीत गए हैं. तेज प्रताप महुआ सीट से हार गए हैं. बीजेपी 89 सीट पर बढ़त बनाए हुए है. ऐसे में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. 

एनडीए की बढ़त पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि ऐसे ही नतीजों की हमें अपेक्षा थी. नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया है. हम 160 से ऊपर कह रहे थे, लेकिन आज नतीजा 200 से ऊपर है. लोगों में नीतीश कुमार के प्रति विश्वास है. इसी कारण बिहार की जनता को विश्वास है कि बिहार में काम हो रहा है. बिहार की जनता ने बहुत समझदारी से काम लिया है. हमने MSME के रूप में यहां बहुत से काम शुरू किए हैं.

ये उम्मीदवार जीते, ये उम्मीदवार आगे, ये उम्मीदवार हारे

मैथिली ठाकुर अलीनगर से आगे हो गईं हैं. विजय कुमार चौधरी सरायरंजन सीट से आगे चल रहे हैं. सम्राट चौधरी तारापुर से जीत गए हैं. विजय कुमार सिन्हा लखीसराय सीट से आगे चल रहे हैं. मंगल पांडे सिवान से आगे हैं. श्रवण कुमार नालन्दा से आगे हैं. मदन सहनी बहादुरपुर सीट से आगे चल रहे हैं. महेश्वर हजारी कल्याणपुर सीट से जीत गए हैं. रत्नेश सदा सोनबरसा सीट से आगे हैं. नितिन नबीन बांकीपुर सीट से जीते हैं. 

इसके अलावा, सुनील कुमार भोरे सीट से जीत गए हैं. सुरेंद्र मेहता बछवाड़ा सीट से आगे हैं. डॉ सुनील कुमार बिहारशरीफ सीट से आगे हैं. जिबेश कुमार जाले सीट से आगे चल रहे हैं. अनंत कुमार सिंह मोकामा सीट से जीत गए हैं. लेशी सिंह धामदाह सीट से जीत गए हैं. जेडीयू उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह मोकामा से जीत गए हैं. कटिहार से तारकिशोर प्रसाद जीत गए हैं. तेजस्वी प्रसाद यादव राघोपुर सीट से जीत गए हैं. तेज प्रताप यादव महुआ सीट से हार गए हैं. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/nitin-gadkari-reaction-on-nda-crossing-200/97636

Related to this topic: