मध्य प्रदेश के खंडवा में रेलवे प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान भीलटदेव मंदिर को तोड़े जाने का मामला सामने आया है।
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में रेलवे प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान भीलटदेव मंदिर को तोड़े जाने का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
जेसीबी से मंदिर तोड़ा, श्रद्धालुओं में रोष
बताया जा रहा है कि रेलवे द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत जेसीबी मशीन से मंदिर को गिराया गया। आरोप है कि मंदिर तोड़ने से पहले वहां स्थापित मूर्ति को उखाड़कर पानी की टंकी में फेंक दिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
धार्मिक भावनाओं पर चोट
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने धार्मिक भावनाओं का ध्यान नहीं रखा और कार्रवाई जल्दबाजी में की गई। कई लोगों ने इसे आस्था पर चोट बताते हुए विरोध जताया है। कुछ स्थानीय निवासियों ने यहां तक कहा कि इस कार्रवाई से क्षेत्र का माहौल बिगड़ सकता है।
प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को बताया
प्रशासन की ओर से इसे नियमित अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि रेलवे की जमीन पर अवैध निर्माण हटाए जा रहे थे और उसी के तहत यह कार्रवाई की गई। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/sports/rizvi-stubbs-partnership-powers-dc-to-victory-over-lsg/153833
दिल्ली कैपिटल्स की शानदार शुरुआत, लखनऊ सुपर जायंट्स को घर में दी मात