प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नेग को लेकर किन्नरों में जमकर हुआ विवाद

एरिया बंटवारे को लेकर किन्नरों में हो गया विवाद, दोनों पक्षों में हाथापाई

फतेहपुर के प्रेमनगर कस्बे में बधाई नेग लेने के क्षेत्र के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने आ गए। फोन पर शुरू हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।

एरिया बंटवारे को लेकर किन्नरों में हो गया विवाद दोनों पक्षों में हाथापाई

नेग को लेकर किन्नरों में जमकर हुआ विवाद |

फतेहपुर: सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर कस्बे में रविवार को बधाई नेग लेने के लिए तय एरिया के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी ने विवाद और फिर मारपीट का रूप ले लिया। मंडवा मोड़ पर दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।

ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, पहले पक्ष की सपना सिंह यादव, अस्थायी निवासी आरामपुर बसई, थाना सुल्तानपुर घोष और दूसरे पक्ष के महेश उर्फ महेक सरोज, निवासी सलेमपुर मंडवा के बीच बीती 11 अगस्त को उनके गुरु भाइयों की मौजूदगी में बधाई नेग लेने के क्षेत्र का आपसी बंटवारा हुआ था। बताया गया कि समझौते के तहत सपना को सुल्तानपुर घोष से लेकर एकाउनागढ़ मजरे रसूलपुर भंडरा तक, जबकि महक को मोहम्मदपुर गौती कसार से अफोई जनपद सीमा तक का क्षेत्र दिया गया था।

देखते ही देखते हो गई हाथापाई

सपना पक्ष के मुताबिक, रविवार को महक की ओर से फोन पर बताया गया कि प्रेमनगर कस्बे में ढोलक लगाकर बधाई नेग लिया जाएगा। सपना पक्ष ने प्रेमनगर को अपने तय क्षेत्र का हिस्सा बताते हुए आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में फोन पर कहासुनी शुरू हुई और बाद में मामला मौके तक पहुंच गया। देखते ही देखते विवाद ने हाथापाई का रूप ले लिया।

10-15 युवकों को साड़ी पहनाकर मौके पर लाकर की हाथापाई

सपना पक्ष ने आरोप लगाया कि विवाद के बाद महक अपने साथ कौशांबी जनपद के अझुआ क्षेत्र से करीब 10-15 युवकों को साड़ी पहनाकर मौके पर लेकर आई। आरोप है कि इन लोगों ने सपना के साथ मारपीट की। मामले की जानकारी मिलने पर सपना की गुरु-बहन आरती श्रीवास्तव समेत खागा क्षेत्र से बड़ी संख्या में किन्नर मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से मंडवा मोड़ पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

ये भी पढ़ें- वृंदावन में निर्माणाधीन मॉल का छज्जा गिरने तीन मजदूरों की मौत, कंपनी पर मुकदमा दर्ज
 

Related to this topic: