प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

बच्ची को उसकी मां की गोद से छीनकर ले गया जानवर..

बच्ची को उसकी मां की गोद से छीनकर ले गया जानवर, चार घंटे बाद जंगल में मिला शव

MP News : अलीराजपुर। चार साल की बच्ची को एक जंगली जानवर उसकी मां की गोद से छीनकर जंगल में ले गया।

बच्ची को उसकी मां की गोद से छीनकर ले गया जानवर चार घंटे बाद जंगल में मिला शव

बच्ची को उसकी मां की गोद से छिनकर ले गया जानवर |

MP News : अलीराजपुर। चार साल की बच्ची को एक जंगली जानवर उसकी मां की गोद से छीनकर जंगल में ले गया। उसके बाद बच्ची की तलाश की गई तो उसका शव पहाड़ी पर झाड़ियों में मिला। बच्ची का चेहरा बुरी तरह नोचा हुआ था।  पहले बताया गया कि बच्ची को उसके पिता की गोद सो छिनकर ले गया। वन विभाग ने बताया कि बच्ची को ले जाने वाला जानवर तेंदूआ हो सकता है।

मामला विचोली गांव  के गोदवानी इलाके का है। वन विभाग के रेंजर तरूष आनिया ने बताया कि शनिवार शाम को बच्चियां अंधेरे में घर के बाहर थी। एक बच्ची मां की गोद में थी। बच्ची की मां हाथ पकड़कर अंदर ले जा रही थी, तभी जानवर ने हमला किया और बच्ची को उठाकर जंगल की ओर भागा। 

बाद में वन विभाग ने बताया कि देवसिंह चार साल की बेटी रक्षा को लेकर घर के पास खड़े थे। तभी अचानक जंगल की तरफ से एक जानवर आया और सीधे बच्ची पर झपट्टा मारा। हमला इतना तेज था कि पिता कुछ समझ पाते उसके पहले ही बच्ची उनके हाथ से गायब हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम औऱ ग्रामीण जंगल की ओर बच्ची को तलाशने गये।

शाम 7.30 बजे के करीब खोज शुरू हुआ और चार घंटे बाद बच्ची का शव मिला। वन विभाग के रेंजर तरूण अनिया ने बताया कि संभवतः तेंदूए ने शिकार किया है। उसने बच्ची के शरीर का ऊपरी हिस्सा झत-विक्षत कर दिया था। पुलिस मार्ग कायम कर जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/president-draupadi-murmu-gave-approval-to-vb-g-ram-g-2025/102035

Related to this topic: