प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

'सेना पर 10 फीसदी लोगों का कंट्रोल', बिहार के..

'सेना पर 10 फीसदी लोगों का कंट्रोल', बिहार के कुटुम्बा में बोले राहुल गांधी, बीजेपी का पलटवार

Bihar Election 2025 : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा, वे सभी शीर्ष 10 फीसदी से आते हैं. सभी नौकरियां उन्हीं के पास जाती हैं. सेना पर उन्हीं 10 फीसदी लोगों का कंट्रोल है.

सेना पर 10 फीसदी लोगों का कंट्रोल  बिहार के कुटुम्बा में बोले राहुल गांधी बीजेपी का पलटवार

'सेना पर 10 फीसदी लोगों का कंट्रोल', बिहार के कुटुम्बा में बोले राहुल गांधी, बीजेपी का पलटवार |

Bihar Election 2025 : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा, वे सभी शीर्ष 10 फीसदी से आते हैं. सभी नौकरियां उन्हीं के पास जाती हैं. सेना पर उन्हीं 10 फीसदी लोगों का कंट्रोल है. आपको शेष 90 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व कहीं नहीं मिलेगा. वे बिहार के कुटुम्बा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

राहुल गांधी ने कहा कि गौर से देखें तो देश की 90 फीसदी आबादी दलित, महादलित, पिछड़ी, अति पिछड़ी या अल्पसंख्यक समुदायों से है. 500 सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट निकालें तो आपको पिछड़े या दलित समुदायों का कोई भी व्यक्ति वहां नहीं मिलेगा. 

बीजेपी का पलटवार 

बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर पोस्ट किया है. बीजेपी नेता ने कहा कि राहुल गांधी अब हमारी सशस्त्र सेनाओं को भी जाति के आधार पर बांटना चाहते हैं. भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना जाति, पंथ या वर्ग के आधार पर नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम के लिए खड़ी हैं. राहुल गांधी हमारी बहादुर सशस्त्र सेनाओं से नफरत करते हैं. वे भारतीय सेना विरोधी हैं.

राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के लोग पूरे देश में मजदूरी कर रहे हैं. देश के अलग-अलग हिस्से में बिहार के लोग बड़ी-बड़ी इमारतें, सड़कें, टनल, फैक्ट्रियां बनाते हैं. यानी सच यही है कि नीतीश कुमार ने यहां से रोजगार मिटाकर बिहार के लोगों को देश का मजदूर बना दिया है. जैसे रिमोट से टीवी का चैनल बदल जाता है वैसे ही मोदी-शाह सीएम नीतीश कुमार का चैनल बदलते हैं.

चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. दो चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण में 18 जिलों के 121 सीटों पर होगी. इसमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल है. दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर होगी. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, कशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास शामिल है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/train-accident-in-bilaspur-many-people-died-railways-announced-compensation/96559

Bihar Election : असम के मुख्यमंत्री बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि मेरी थोड़ी हिंदी ढीली है, लेकिन फिर भी बोलने की कोशिश करूंगा. असम में मां कामख्या हैं, माई का आशीर्वाद यहां भी बना रहे. रघुनाथपुर नाम ही शुभ है और यह भूमि देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र बाबू की कर्मभूमि रही है. सीएम बिस्वा सरमा ने सीवान में जनसभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने एक विवादित बयान दिया है. इस दौरान उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी ओसामा शहाब का बिना नाम लिए हमला बोला है. बिस्वा सरमा ने उनकी तुलना ओसामा बिन लादेन से की. 

Related to this topic: