नई दिल्ली। लाल किला के पास बम धमाके में खुफिया एजेंसियों ने तीन डॉक्टरों, उमर, मुजम्मिल और शाहीन के बैंक खातों की जांच की। उनमें 20 लाख रुपये का मनी ट्रेल सामने आया है...
Delhi : लाल किला के पास बम धमाके में खुफिया एजेंसियों ने तीन डॉक्टरों, उमर, मुजम्मिल और शाहीन के बैंक खातों की जांच की। उनमें 20 लाख रुपये का मनी ट्रेल सामने आया है। आशंका है कि यह रकम जैश-ए-मोहम्मद के एक हैंडलर द्वारा हवाला नेटवर्क के जरिए भेजी गई है।माना जा रहा है कि इसमें से लगभग 3 लाख रुपये का इस्तेमाल 26 क्विंटल एनपीके खाद खरीदने के लिए किया गया। यह खाद का इस्तेमाल विस्फोटक बनाने में भी किया जा सकता हैं। अधिकारियों का कहना है कि पैसों को लेकर ही डॉ. उमर और डॉ. शाहीन के बीच कथित मनमुटाव हुआ था।
सूत्रों का कहना है कि मुजम्मिल से जुड़ा एक महत्वपूर्ण सुराग मिला है। इसके कारण जांचकर्ताओं को साजिश के पीछे के फाइनेंशियल लिंक को समझने में मदद मिली।
एमएम कैलिबर के तीन कारतूस बरामद
रविवार को धमाके वाली जगह से 9 एमएम कैलिबर के तीन कारतूस बरामद होने की पुष्टि की है। इनमें से दो कारतूस जिंदा थे और एक कारतूस खाली था। जानकारी के अनुसार, 9 एमएम कैलिबर पिस्टल का इस्तेमाल सुरक्षा बलों द्वारा ही किया जा सकता है। आम नागरिकों द्वारा इसके इस्तेमाल पर रोक है। एक अधिकारी ने बताया कि कारतूस बरामद होने वाली जगह से कोई पिस्टल या उसका कोई पुर्जा नहीं मिला है।
पुलिस का कहना है कि ये कारतूस आमतौर पर केवल सशस्त्र बलों या विशेष अनुमति प्राप्त लोगों को ही दिया जाता है। हालांकि घटनास्थल पर कोई पिस्तौल या उसका कोई पुर्जा नहीं मिला। इस बात की जांच की जा रही है कि ये कारतूस वहां कैसे पहुंचे? ये कारतूस किसी सशस्त्र बलों द्वारा इस्तेमाल किया गया है या ये संदिग्ध के पास थे? विस्फोट के तार विदेशों से जुड़े, 20 लाख रुपए का मनी ट्रेल सामने आया
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/in-many-countries-there-are-more-women-than-men/97820