प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ग्रामीण तमाम कोशिश के बावजूद नहीं बचा सके

उत्तर प्रदेश: शादी में गया था परिवार, भीषण आग में गरीब परिवार की पूरी गृहस्थी राख

जानकारी के अनुसार, उमा राजभर का परिवार देर रात पड़ोसी शिव महेंद्र राजभर के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था. इसी दौरान उनकी झोपड़ी में अचानक आग लग गई।

उत्तर प्रदेश शादी में गया था परिवार भीषण आग में गरीब परिवार की पूरी गृहस्थी राख

गाजीपुर: दिलदारनगर क्षेत्र के रक्सहा गांव स्थित राजभर बस्ती में देर रात अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने एक गरीब परिवार की वर्षों की जमा-पूंजी और पूरी गृहस्थी को चंद मिनटों में राख कर दिया. आग इतनी विकराल थी कि झोपड़ी में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, बर्तन और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया. घटना के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। 

ग्रामीण तमाम कोशिश के बावजूद नहीं बचा सके

जानकारी के अनुसार, उमा राजभर का परिवार देर रात पड़ोसी शिव महेंद्र राजभर के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था. इसी दौरान उनकी झोपड़ी में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. गांव में आग लगने की खबर फैलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टी तथा अन्य संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास करने लगे.सूचना मिलते ही उमा राजभर और उनकी पत्नी इंदु देवी घटनास्थल पर पहुंचे. अपने आशियाने को आग की लपटों में घिरा देख दंपति भावुक हो उठा. ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था. घटना की सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल दानिश अहमद ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. वहीं समाजसेवी जमशेद नेता ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। 

इसे भी पढ़ेंः  महाराष्ट्र MLC चुनाव में महायुति का दबदबा: 17 में से 16 सीटों पर दर्ज की शानदार जीत

Related to this topic: