प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने टीएमसी सांसद के..

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने टीएमसी सांसद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की दी चेतावनी

West bengal : कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने टीएमसी सांसद कल्याण मुखर्जी के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा है कल्याण मुखर्जी माफी मांगे वरना उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की..

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने टीएमसी सांसद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की दी चेतावनी

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने टीएमसी सांसद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की दी चेतावनी |

West bengal : कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने टीएमसी सांसद कल्याण मुखर्जी के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा है कल्याण मुखर्जी माफी मांगे वरना उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सांसद मुखर्जी पर अपमानजनक, भड़काऊ, विस्फोटक और गैरजिम्मेदाराना बयान देने का आरोप लगाया है। राज्यपाल बोस ने कहा कि वे राष्ट्रपति को पत्र लिख कर सांसद कल्याण मुखर्जी की शिकायत करेंगे। 

कल्याण मुखर्जी का पलटजवाब में कहना है कि जरूरत पड़ने पर वे राज्यपाल सी वी आनंद बोस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। भाजपा ने सांसद मुखर्जी की आलोचना की है। उसका कहना है कि राज्यपाल सी वी आनंद ने एसआरआइ को सही ठहरा कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पक्ष लिया है। पश्चिम बंगाल में एसआइआर का कार्यों में बाधा डाली जा रही है। एसआइआर का विरोध कर आमलोगों में भ्रम पैदा किया जा रहा है। भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार का कहना है कि टीएमसी और उसके सांसद कल्याण मुखर्जी का संतुलन खो गया है।  

टीएमसी ने की राज्यपाल के बयान की आलोचना 

दूसरी तरफ टीएमसी ने SIR के पक्ष में राज्यपाल के बयान की आलोचना की और कहा कि भाजपा को राज्यपाल का समर्थन है। गौरतलब है कि श्रीरामपुर के टीएमसी सांसद कल्यण ने कहा था कि राज्यपाल के राजभवन भवन से अपराधियों को पनाह मिलता है। उनका इशारा भाजपा नेताओं की ओर था। उन्होंने राज्यपाल के राजभवन से सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला के लिए हथियार मिलता है। कल्याण मुखर्जी ने राज्यपाल बोस के उस बयान की प्रतिक्रिया में बयान दिया था जिसमें राज्यपाल बोस ने एसआइआर को चुनाव और लोकतंत्र के लिए उचित और जरूरी है।

बिहार में एसआइआर को लोगों ने जिस तरह स्वीकार किया, पश्चिम बंगाल में भी उसी तरह एसआइआर को स्वीकार किया जाएगा। पश्चिम बंगाल में लोगों को समझा कर एसआइआर के प्रति भ्रम को दूर किया जाना चाहिए। राज्यपाल सी वी आनंद बोस का कहना है कि कल्याण मुखर्जी सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद है। राज्यभवन में गोलाबारुद है तो यह उनकी सरकार की पुलिस क्या कर रही है। सांसद कल्याण मुखर्जी का बयान अपनी सरकार की पुलिस क् प्रति अविश्वास है। राजभवन खुला है। यहां आकर कोई भी देख सकता है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/jayant-chaudhary-was-unanimously-elected-as-the-national-president-of-rld/97883

Related to this topic: