प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गुना में AAP नेता का भांजा प्रेमिका से..

गुना में AAP नेता का भांजा प्रेमिका से मिलने उसके गांव गया था, लोगों ने पीटकर मार डाला

गुना। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इसमें आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

गुना में aap नेता का भांजा प्रेमिका से मिलने उसके गांव गया था लोगों ने पीटकर मार डाला

गुना में AAP नेता का भांजा प्रेमिका से मिलने उसके गांव गया था, लोगों ने पीटकर मार डाला |

गुना। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इसमें आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रामसेवक मीणा के भांजे, गिरीश मीणा, की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।

​रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे थे मृतक गिरीश

जानकारी के अनुसार, यह मामला चाचौड़ा थाना क्षेत्र का है। मृतक गिरीश मीणा रात के समय अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गाँव गया था। बताया जा रहा है कि जब वह अपनी प्रेमिका से मिल रहा था, तभी महिला के ससुराल वालों ने उसे देख लिया।

रंगे हाथ पकड़ा, करीब 5 लोगों ने की पिटाई

महिला के ससुराल पक्ष के लगभग 4-5 लोगों ने गिरीश को रंगे हाथों पकड़ लिया और उन लोगों ने गिरीश को घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई की। लाठी-डंडों और मारपीट की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पिटाई के बाद हमलावरों ने गिरीश को मरा हुआ समझकर स्कूल के पीछे फेंक दिया।

​पुलिस मौके पर पहुंची

​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय चाचौड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में संदिग्धों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818

 

Related to this topic: