प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जनता समझती है कि कौन लोग यूनाइट होकर सरकार चला..

'जनता समझती है कि कौन लोग यूनाइट होकर सरकार चला सकते हैं?...', जीतन राम मांझी का बयान

Bihar News : कांग्रेस, आरजेडी या इंडिया गठबंधन में जो भी लोग हैं, वे सब अपने निजी स्वार्थ के लिए हैं. उन्हें देशभक्ति और राजभक्ति से कोई मतलब नहीं है, जहां स्वार्थ होगा...

जनता समझती है कि कौन लोग यूनाइट होकर सरकार चला सकते हैं जीतन राम मांझी का बयान

'जनता समझती है कि कौन लोग यूनाइट होकर सरकार चला सकते हैं?...', जीतन राम मांझी का बयान |

Bihar News : जीतन राम मांझी ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस, आरजेडी या इंडिया गठबंधन में जो भी लोग हैं, वे सब अपने निजी स्वार्थ के लिए हैं. उन्हें देशभक्ति और राजभक्ति से कोई मतलब नहीं है, जहां स्वार्थ होगा, वहां मतभेद तो होंगे. वे मीडिया एजेंसी को इंटरव्यू दे रहे थे. बिहार चुनाव में कई सीटों पर महागठबंधन के सहयोगी दलों ने एक दूसरे के आमने - सामने उम्मीदवार उतार दिए हैं. 
 

जीतन राम मांझी ने कहा कि यदि हम निष्पक्ष होकर सोचें तो बिहार में महागठबंधन में छोटे भाई के तौर पर शामिल झामुमो को पर्याप्त सीटें नहीं दी गईं. झारखंड में फिर भी झामुमो ने बड़े भाई की तरह काम किया, लेकिन बिहार में झामुमो की कोशिशों को राजद की तरफ से सम्मान नहीं दिया गया. गठबंधन में तो गठबंधन धर्म निभाना चाहिए था, लेकिन गठबंधन की पार्टियों ने ऐसा नहीं किया.

'10, 5 और 2 सीटों पर आपसी झगड़े'

उन्होंने कहा कि बिहार में इस बार एनडीए आसानी से बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. टिकट वितरण में एनडीए में किसी तरह का घमासान नहीं हुआ, जबकि इंडिया ब्लॉक में 10, 5 और 2 सीटों पर आपसी झगड़े हुए. जनता समझती है कि कौन लोग यूनाइट होकर सरकार चला सकते हैं. नीतीश कुमार पिछले 20 साल से और नरेंद्र मोदी 11 साल से सरकार चला रहे हैं. डबल इंजन की सरकार से बिहार को हर क्षेत्र में फायदा मिला है. 5 लाख करोड़ रुपए का अनुदान, सड़क, परिवहन, बिजली, शिक्षा सबमें नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. बिहार की जनता, खासकर महिलाएं, एनडीए के साथ हैं.

जीतन राम मांझी ने कहा कि पहले ही हमने बता दिया था कि उनके बीच पद सत्ता की लालसा है. हर कोई सरकार बनाना चाहता था. इस कारण 15 सीटों पर एक से अधिक उम्मीदवार खड़े हो गए. यह साफ हो गया कि गठबंधन का यह खेल जनता के लिए भ्रम पैदा कर रहा था, इसलिए जनता ने मन बना लिया कि वह एनडीए को ही वोट करेगी.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/delhi-is-the-most-polluted-city-in-the-world-know-which-country/94854

Related to this topic: