अपनी गर्लफ्रेंड को आईफोन गिफ्ट करने के लिए युवक ने गोदाम में सेंध लगा कर करीब 11 लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली।
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में चोरी की चौंकानेवाली कहानी सामने आई है। अपनी गर्लफ्रेंड को आईफोन गिफ्ट करने के लिए युवक को चोरी करनी पड़ी। प्रेमिका की आईफोन की मांग पूरी करने के लिए उसका प्रेमी गोदाम में सेंध लगाकर करीब 11 लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
सेंध लगाकर गोदाम में की चोरी
घटना नागपुर के कलमना इलाके की है। जहां एक गोदाम में 27 और 28 मई की दरमियानी रात चोरी की वारदात हुई। चोरों ने गोदाम में सेंध लगाकर टाइल्स, सैनिटरी और सीपी फिटिंग से जुड़े लाखों रुपये के सामान की चोरी की। गोदाम मालिक की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
गर्लफ्रेंड की मांग पूरी करने के लिए चोरी
जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में युवक ने जो कारण बताया, उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। युवक ने कबूल किया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे आईफोन की मांग की थी और उसी मांग को पूरा करने के लिए उसने चोरी की योजना बनाई।
पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर गोदाम को निशाना बनाया और करीब 11 लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। चोरी के सामान को बेचकर आईफोन खरीदने और बाकी रकम अपने पास रखने की योजना थी। हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया और चोरी के अधिकतर सामान बरामद कर लिये। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, अस्पताल के ICU में आग लगने से 7 लोगों की मौत
यह भी पढ़ें: आज केरल पहुंचेगा मानसून, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
यह भी पढ़ें: गाजीपुर: होटल कारोबारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर
यह भी पढ़ें: बदायूं में खिड़की से लटका मिला दारोगा का शव, खुदकुशी किए जाने की आशंका
यह भी पढ़ें: पंचकूला में गैंगवार: गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा के शूटरों ने वार्ड पार्षद के देवर पर किया जानलेवा हमला, देखें VIDEO