बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा एक बार फिर बढ़ गई है।
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा एक बार फिर बढ़ गई है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता संजय कुमार झा ने कहा कि पार्टी के लोग, समर्थक और शुभचिंतक चाहते हैं कि निशांत जी सक्रिय राजनीति में आएं।
संजय झा ने यह बात तब कही जब निशांत कुमार खुद वहां मौजूद थे। यह देखा गया था कि निशांत ने हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी थी। संजय झा के बयान के बाद निशांत कुमार ने कहा कहा कि "ये सब जनता की कृपा है। लोगों ने एक बार फिर हम पर भरोसा जताया है। मेरे पिता नीतीश कुमार ने पहले भी वादे पूरे किए हैं और इस बार भी करेंगे।"
झा ने कहा कि निशांत कुमार को राजनीति में आने का फैसला खुद करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक चाहते हैं कि निशांत पार्टी में आएं और काम करें। अब यह उन पर है कि वे कब और क्या फैसला लेते हैं।
चुनाव से पहले दिए एक इंटरव्यू में भी संजय झा ने कहा था कि यह पार्टी नीतीश कुमार ने बनाई है, और वे जो भी फैसला करेंगे, पूरा संगठन उसे स्वीकार करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर निशांत राजनीति में आते हैं तो यह पार्टी के लिए अच्छी बात होगी और कार्यकर्ताओं को इससे काफी खुशी होगी। गौरतलब हो कि हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 202 सीटों पर जीत मिली। इसमें जेडीयू ने 101 सीटों पर चुनाव लड़ा और उनमें से 85 सीटों पर जीत मिली थी।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/cases-filed-against-mps-and-mlas-during-the-covid-19-pandemic-will-be-withdrawn/100104