प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

बिहार के सारण से अमित शाह का हमला

'लालू राज में अपराध, पलायन होता था, अब...', बिहार के सारण से अमित शाह का हमला

Amit Shah in Bihar : अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि 20 साल पहले लालू-राबड़ी के जंगलराज को याद करने के लिए छपरा - सारण की भूमि है.

लालू राज में अपराध पलायन होता था अब  बिहार के सारण से अमित शाह का हमला

'लालू राज में अपराध, पलायन होता था, अब...', बिहार के सारण से अमित शाह का हमला |

Amit Shah in Bihar : अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि 20 साल पहले लालू-राबड़ी के जंगलराज को याद करने के लिए छपरा - सारण की भूमि है. इस बार बिहार में हर आदमी चार-चार बार दिवाली मनाएगा. उन्होंने सारण में जनसभा को संबोधित किया. 

अमित शाह ने कहा कि पहली दिवाली, जब प्रभु राम वनवास समाप्त करके अयोध्या लौटे थे. दूसरी दिवाली, जब हर जीविका दीदी के खाते में 10 हजार रुपये भेजे गए थे. तीसरी दिवाली, जब हर देशवासी GST बचत उत्सव मना रहा है और चौथी और भव्य दिवाली जब 14 नवंबर को भारी बहुमत से NDA की सरकार बनेगी और यहां पर लालू-राहुल कंपनी का सूपड़ा साफ हो जाएगा.

'पलायन को सफलतापूर्वक रोका'

उन्होंने कहा, आप सभी बताइए कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए या नहीं बनना चाहिए? पीएम मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाया और अब पुनौरा धाम में भी माता सीता का भव्य मंदिर बन रहा है. पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार में बहुत विकास का कार्य किया है. लालू राज में यहां अपराध, पलायन और हिंसा होती थी, लेकिन NDA सरकार ने बिहार से पलायन को सफलतापूर्वक रोका है.

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, मैंने अभी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सूची देखी है. RJD ने शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट दिया है, आप सभी बताइए क्या लालू के राज में बिहार सुरक्षित रह सकता है क्या? बिहार को सुरक्षित रखना है तो मोदी जी और नीतीश जी की जोड़ी को फिर से जिताना है.’ अगर इस मंडल की एक भी सीट उनको गई, तो यहां फिर जंगलराज आ जाएगा. आप सभी हमें भरोसा दीजिए हम लालू प्रसाद और राहुल कंपनी का जंगलराज कभी वापस नहीं आने देंगे. इतनी बड़ी संख्या में आए हुए आप सभी का विश्वास यह दिखाता है कि बिहार में फिर से इस बार NDA की सरकार बनने जा रही है.’

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/mukesh-sahni-spoke-amid-the-rift-in-the-grand-alliance/94410

Related to this topic: