प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी

सुल्तानपुर में चोरों का आतंक, सगाई समारोह में गया परिवार तो घर से नकदी और जेवरात चोरी

सुल्तानपुर के आयुबपुर चौराहे पर चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये नकद और कीमती जेवरात चोरी कर लिए, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सुल्तानपुर में चोरों का आतंक सगाई समारोह में गया परिवार तो घर से नकदी और जेवरात चोरी

चोरी के बाद बिखरा घर |

सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश)। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित आयुबपुर चौराहे पर चोरों ने विजय जायसवाल के घर को निशाना बनाकर हजारों रुपये की नकदी और कीमती जेवरात चोरी कर लिए। वारदात के समय परिवार के सभी सदस्य सगाई समारोह में शामिल होने गए थे। शनिवार सुबह करीब चार बजे घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई।

चोरी का दृश्य देखकर परिवार के लोग हक्के-बक्के

परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पांच अंगूठी, एक चेन, दो मंगलसूत्र, एक छागल, एक करधनी, दो बाला और 25 हजार रुपये नकद गायब मिले। घर में चोरी का दृश्य देखकर परिवार के लोग हक्के-बक्के रह गए।

सूचना मिलने पर बरौसा चौकी पुलिस मौके पे पहुंची

घटना की सूचना मिलने पर बरौसा चौकी इंचार्ज गुलाब चंद्र पाल सिपाही अभिनीस पाल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस चोरी से जुड़े तथ्यों की छानबीन कर रही है। घटना के बाद इलाके में चोरी की वारदात को लेकर चर्चा है। 

यह भी पढ़ेंः जौनपुर में अवैध पटाखों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मकान से 5 कुंतल आतिशबाजी बरामद

Related to this topic: