प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चैन स्नेचिंग का फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार

गोहद में चैन स्नेचिंग का फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार, 8 हजार के सोने के मोती बरामद

भिंड की गोहद पुलिस ने चैन स्नेचिंग की घटना में शामिल फरार तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गोहद में चैन स्नेचिंग का फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार 8 हजार के सोने के मोती बरामद

Third absconding chain snatcher arrested in Gohad |

भिंड (मध्य प्रदेश)। भिंड की गोहद पुलिस ने चैन स्नेचिंग की घटना में शामिल फरार आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी गया मशरूका (सोने के मोती) बरामद करने में सफलता हासिल की है।जानकारी के अनुसार, ​3 जून 2026 को गोहद के सदर बाजार रोड पर राधा रानी मंदिर के सामने पल्सर बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया था और मौके से फरार हो गए थे। फरियादिया की शिकायत पर गोहद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की थी।

दो मुख्य आरोपियों पहले से गिरफ्तार

​एसपी सूरज कुमार वर्मा एएसपी प्रदीप पटेल के निर्देशन और एसडीओपी के मार्गदर्शन में गोहद थाना प्रभारी की देखरेख में एक विशेष टीम का गठन किया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, जिसकी मदद से पहले ही पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा जा चुका था।

मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

​घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर रात दबिश देकर धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से लगभग 8,000 रुपये कीमत के सोने के मोती बरामद किए गए हैं। ​इस सफलता में गोहद थाना प्रभारी निरी. नरेंद्र सिंह कुशवाह, मेहगांव थाना प्रभारी निरी. रविन्द्र शर्मा एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ेंः गोण्डा में पुलिस वाहन पर पथराव और टीम से हाथापाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: