इटावा के सैफई क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सैफई/इटावा,(उत्तर प्रदेश)। पुरानी रंजिश में हुए खूनी हमले के मामले में सैफई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. चार मार्च 2026 को नगला भूरे गांव में हुई इस वारदात के बाद से आरोपी लगातार पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था, लेकिन आखिरकार शनिवार सुबह पुलिस ने उसे दबोच लिया।
सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
पुलिस के मुताबिक, नगला भूरे निवासी विनय कुमार की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की नीयत से हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद दो आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके थे, जबकि पांच आरोपी फरार थे।
मुखबिर से मिली सूचना
शनिवार नौ बजे मुखबिर की सूचना पर थाना सैफई पुलिस ने जसवंतनगर रोड स्थित नगला सुभान की पुलिया के पास से शनी (25) पुत्र बलवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
चार अन्य आरोपी अभी भी फरार
पुलिस का कहना है, कि मामले के चार अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः जौनपुर में सरसों तेल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान