प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

Those who dream of Ghazwa-e-Hind

गजवा-ए-हिंद का सपना देखने वालों का अंत छांगुर बाबा की तरह होगा : सीएम योगी

UP News : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि गजवा-ए-हिंद का सपना देखने वालों का अंत छांगुर बाबा की तरह होगा.

गजवा-ए-हिंद का सपना देखने वालों का अंत छांगुर बाबा की तरह होगा  सीएम योगी

गजवा-ए-हिंद का सपना देखने वालों का अंत छांगुर बाबा की तरह होगा : सीएम योगी |

UP News : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि गजवा-ए-हिंद का सपना देखने वालों का अंत छांगुर बाबा की तरह होगा. वे बलरामपुर की जनसभा को संबोधित कर रहे थे. बरेली में बवाल हुआ था. इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान आया है.

उन्होंने बलरामपुर में कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें विकास अच्छा नही लगता. उन्हीं से मैं कहने आया हूं कि विकास में बाधक बनोगे तो विकास पहले उनके लिए विनाश का कारण बन जाएगा. उत्सव से पहले उपद्रव किया तो पीढियां याद रखेंगी, जो लोग मानते हैं कि अराजकता उनका जन्मसिद्ध अधिकार है, वो समय गया, जब सपा और कांग्रेस की सरकारें थीं. अब सीधे नरक में जाओगे.

सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोग रहते तो भारत मे हैं, लेकिन गज़वा-ए-हिंद का सपना देखते हैं, उनका सपना जहन्नुम में जाने का टिकट कन्फर्म कर देगा. देर सबेर उनका हाल छांगुर बाबा जैसा होगा. हमें ऐसे कालनेमियों से सतर्क रहना होगा. 

'लातों के भूत बातों से नहीं मानते'

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को शांति अच्छी नहीं लगती. लातों के भूत बातों से नहीं मानते. हमारी संवेदनाएं गरीब, नौजवान, किसानों, बेटियों, व्यापारियों के लिए हैं, लेकिन इन मूर्खों को ये नहीं पता कि आस्था चौराहे पर प्रदर्शन का विषय नहीं है. ये कमजोर कायर लोग बच्चों के हाथों में 'I Love Mohammad' का पोस्टर-तख्तियां पकड़ा रहे हैं. उन्हें ये नहीं पता कि उनकी जिंदगी तो बर्बाद है ही, उन बच्चों की जिंदगी भी बर्बाद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/sports/looking-forward-to-handing-over/48407

Related to this topic: