प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

टीकमगढ़ में उमा भारती परिवार पर धमकी

उमा भारती के परिजनों को 'हाइड्रोजन बम' से उड़ाने की धमकी, टीकमगढ़ में हड़कंप

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती के परिवार को जान से मारने की गंभीर धमकी मिली है।

उमा भारती के परिजनों को हाइड्रोजन बम से उड़ाने की धमकी टीकमगढ़ में हड़कंप

District Panchayat President |

टीकमगढ़मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती के परिवार को जान से मारने की गंभीर धमकी मिली है। यह धमकी उमा भारती के भतीजे की पत्नी और टीकमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल लोधी को दी गई है।

​सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद धमकी

जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत सोशल मीडिया से हुई। उमिता लोधी ने बताया कि ​21 फरवरी को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी। 22 फरवरी को उस पोस्ट पर 'बृजेंद्र कुशवाहा' नाम की एक आईडी से धमकी भरा कमेंट आया, जिसमें उन्हें और उनके पति राहुल लोधी को 'हाइड्रोजन बम' से उड़ाने की बात कही गई थी।

नकाबपोश युवक बंगले पर पहुंचे

​धमकी यहीं नहीं रुकी उमिता लोधी के अनुसार, दो नकाबपोश युवक उनके बंगले पर भी पहुंचे, जहां उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग किया और माहौल खराब करने की कोशिश की।

​थाने में लिखित शिकायत

मामले की गंभीरता को देखते हुए उमिता लोधी ने देहात थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। ​पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। ​पुलिस सोशल मीडिया कमेंट के आईपी एड्रेस और बंगले के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि नकाबपोशों की पहचान की जा सके।

सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

​एक हाई-प्रोफाइल परिवार और जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे संवैधानिक पद पर बैठी महिला को इस तरह खुलेआम धमकी मिलना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। उमिता लोधी ने इस घटना के बाद अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है।

यह भी पढ़े: ट्रेड डील की शर्तें शीर्ष नेताओं को भी अनजानी

https://www.primenewsnetwork.in/state/trade-deal-terms-unknown-even-to-top-leaders/145694

 

Related to this topic: