प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

साइबर ठगी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

जौनपुर साइबर ठगी के अंतरराज्यीय गिरोह में तीन गिरफ्तार, 1.55 करोड़ रुपये कराए गए होल्ड

जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने मोबाइल और व्हाट्सएप हैक कर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जौनपुर साइबर ठगी के अंतरराज्यीय गिरोह में तीन गिरफ्तार 155 करोड़ रुपये कराए गए होल्ड

Three arrested in Jaunpur interstate cyber fraud gang, ₹1.55 crore put on hold |

जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने मोबाइल और व्हाट्सएप हैक कर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन, नेपाली मोबाइल नंबर और एक चेकबुक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान करीब 1 करोड़ 55 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में होल्ड कराए गए हैं।

75 लाख रुपये की धोखाधड़ी

पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को एक व्यक्ति ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उसके मैनेजर का व्हाट्सएप हैक कर चैटिंग के जरिए 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। इसमें एक खाते में 45 लाख और दूसरे खाते में 30 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए थे।

72 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में साइबर क्राइम, सर्विलांस और स्वाट टीम को लगाया गया। तकनीकी जांच और विभिन्न पोर्टलों के माध्यम से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने 72 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी पे साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें पहले से दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद कुमार मिश्रा निवासी महराजगंज, लवकेश कुमार सिंह निवासी बाराबंकी और कमल यादव निवासी महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस जांच में संबंधित बैंक खातों में करीब 1 करोड़ 83 लाख रुपये के साइबर ठगी से जुड़े लेनदेन की जानकारी सामने आई है। इन खातों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और बिहार समेत विभिन्न राज्यों से साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें भी दर्ज मिली हैं।

आपराधिक इतिहास की जा रही जांच 

पुलिस के मुताबिक, गिरोह कथित तौर पर कमीशन के लालच में बैंक खाते खुलवाकर उनमें ठगी की रकम मंगाता और फिर दूसरे खातों में ट्रांसफर करता था। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। ठगी की रकम पीड़ितों को वापस दिलाने की प्रक्रिया जारी है। जौनपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल करने के लिए न दें। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कराएं। 

यह भी पढ़ें:   मिट्टी खोदते समय कुएं में गिरी 18 वर्षीय युवती, मौत से दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं

Related to this topic: