महासमुंद एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं और 28 लाख रुपये के गांजे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
महासमुंद (छत्तीसगढ़)। जिले की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में नशीली दवाओं की तस्करी में लिप्त बिलासपुर के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों द्वारा ओड़िशा से नशीली दवाओं का जखीरा लाकर बिलासपुर ले जाया जा रहा था।
रेहटीखोल सीमा पर पकड़े गए आरोपी
इसी दौरान छत्तीसगढ़ ओड़िशा सीमा रेहटीखोल में पुलिस ने आरोपियों को रोककर पूछताछ की, जिससे दवाओं की अवैध तस्करी का मामला खुलकर सामने आ गया। आरोपी शिवम दास, और संतोष सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
गांजा तस्करी में आरोपी गिरफ्तार, 28 लाख का गांजा बरामद
वहीं दूसरे मामले में बसना पदमपुर सड़क पर पलसापाली बेरियर के समीप गांजा तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा ओड़िशा से गांजा परिवहन कर शिवरीनारायण में खपाने की योजना बनाई गई थी, महिन्द्रा बोलेरो गाड़ी में गांजा का परिवहन किया जा रहा था। वाहन से 28 लाख रुपए मूल्य का गांजा बरामद किया गया है। इस मामले में आरोपी धनीराम साहू के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: मैहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीले कफ सिरप की 205 शीशियां और 5.98 लाख नकद बरामद