प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

तीन दिवसीय गणना...

तीन दिवसीय गणना...सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में मिले 482 गिद्ध

नर्मदापुरम। जिले के सोहागपुर क्षेत्र के अंतर्गत सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) में गिद्धों की संख्या और उनकी वर्तमान स्थिति...

तीन दिवसीय गणनासतपुड़ा टाइगर रिजर्व में मिले 482 गिद्ध

तीन दिवसीय गणना...सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में मिले 482 गिद्ध |

नर्मदापुरम। जिले के सोहागपुर क्षेत्र के अंतर्गत सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) में गिद्धों की संख्या और उनकी वर्तमान स्थिति का आकलन करने के लिए आयोजित की गई तीन दिवसीय गणना रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

सभी बीट में सर्वेक्षण

​इस गणना अभियान में रिजर्व क्षेत्र में कुल 482 गिद्ध पाए गए हैं। यह सर्वे तीन दिनों तक चला, जिसमें वन विभाग की टीम के साथ-साथ वॉलंटियर्स ने भी हिस्सा लिया। गिद्धों की सटीक पहचान और गिनती के लिए दूरबीन का उपयोग किया गया। सर्वे दल ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की सभी बीटों में जाकर गिद्धों की विभिन्न प्रजातियों और उनके घोंसलों का विस्तृत सर्वेक्षण किया।

​इसलिए यह महत्वपूर्ण

गिद्धों की यह संख्या पर्यावरण के स्वास्थ्य और रिजर्व के पारिस्थितिक तंत्र (Ecosystem) के लिए एक सकारात्मक संकेत है। गणना के दौरान न केवल गिद्धों की गिनती की गई, बल्कि उनके प्राकृतिक आवास और घोंसलों की स्थिति का भी रिकॉर्ड तैयार किया गया है ताकि उनके संरक्षण के लिए भविष्य की योजनाएं बनाई जा सकें।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: