प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दो सिलेंडरों में ब्लास्ट के बाद तीन मकान...

दो सिलेंडरों में ब्लास्ट के बाद तीन मकान खाक, आधे शहर की बिजली भी हुई गुल

पांढुर्णा। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा शहर के सिविल लाइन इलाके में बुधवार रात एक खौफनाक मंजर देखने को मिला। यहाँ...

दो सिलेंडरों में ब्लास्ट के बाद तीन मकान खाक आधे शहर की बिजली भी हुई गुल

दो सिलेंडरों में ब्लास्ट के बाद तीन मकान खाक, आधे शहर की बिजली भी हुई गुल |

पांढुर्णा। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा शहर के सिविल लाइन इलाके में बुधवार रात एक खौफनाक मंजर देखने को मिला। यहाँ एक घर में लगी मामूली आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

​घर में रखे दो सिलेंडर में ब्लास्ट

आग के दौरान घर में रखे दो गैस सिलेंडरों में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि इसकी गूंज दूर तक सुनी गई। इस हादसे में तीन मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं। घर में रखा सारा कीमती सामान और गृहस्थी का सामान राख की ढेरी में तब्दील हो गया।

​मची अफरा-तफरी, सड़कों पर भागे लोग

आग की लपटें देख लोग जान बचाकर सड़कों पर भागने लगे। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन को आधे शहर की बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी। ​घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में अभी तक किसी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

फिलहाल प्रशासन आग लगने के सही कारणों का पता लगाने में जुटा है। शुरुआती जांच में इसे शॉर्ट सर्किट या चूल्हे की चिंगारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/central-forces-threaten-west-bengal-ahead-of-assembly-election-dates/144985

Related to this topic: