प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गोरखनाथ एक्सप्रेस के सामने कूद गया था वेंडर

खुर्जा जंक्शन पर GRP की लापरवाही भारी पड़ी, थाना प्रभारी समेत 3 सस्पेंड

खुर्जा जंक्शन पर 24 घंटे पहले हुई वेंडर अमर के सुसाइड मामले में GRP पर गाज गिर गई है।

खुर्जा जंक्शन पर grp की लापरवाही भारी पड़ी थाना प्रभारी समेत 3 सस्पेंड

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीर |

बुलंदशहर: खुर्जा जंक्शन पर 24 घंटे पहले हुई वेंडर अमर के सुसाइड मामले में GRP पर गाज गिर गई है। गोरखनाथ एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान देने की पूरी घटना GRP जवानों की मौजूदगी में हुई थी।

जवानों के सामने वेंडर ने ट्रेन के सामने लगाई थी छलांग

दो वेंडर्स के बीच विवाद के बाद अमर नाम के वेंडर ने जवानों के सामने ही ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। जंक्शन पर लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। फुटेज वायरल होते ही आला अफसरों ने इसे बड़ी लापरवाही माना।

जीआरपी थाना प्रभारी और दो कांस्टेबल सस्पेंड

आगरा GRP के पुलिस अधीक्षक ने तत्काल एक्शन लेते हुए खुर्जा जंक्शन थाना प्रभारी अरविंद चौधरी और कांस्टेबल सुनील व सचिन को सस्पेंड कर दिया। इस कार्रवाई के बाद बुलंदशहर से आगरा तक हड़कंप मच गया है।

Related to this topic: