प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सुगौली में दो पक्षों में खूनी संघर्ष

मोतिहारी में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दो पक्षों के बीच चलीं लाठियां और ईंट-पत्थर

सुगौली थाना क्षेत्र के दक्षिणी सुगांव पंचायत अंतर्गत कोबेया बाजार में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए।

मोतिहारी में जमीन विवाद को लेकर बवाल दो पक्षों के बीच चलीं लाठियां और ईंट-पत्थर

Three Injured in Violent Clash Over Land Dispute in Sugauli |

मोतिहारी (बिहार)। सुगौली थाना क्षेत्र के दक्षिणी सुगांव पंचायत अंतर्गत कोबेया बाजार में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और ईट-पत्थर खूब चले, जिसका वीडियो वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है। वहीं मारपीट में हुए घायलों का उपचार स्थानीय स्तर पर कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया।

पीड़ित पक्ष ने लगाया दबाव और हमले का आरोप

एक पक्ष की अन्नू देवी ने आरोप लगाया है कि जमीन खाली कराने को लेकर विपक्षी पक्ष द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में पुलिस को लिखित शिकायत भी दी गई थी, परन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि सोमवार को विपक्षी पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उन्हें और उनके परिजनों को घायल कर दिया। इस दौरान ईंट से हमला किए जाने की भी बात कही गई है।

सास के मायके की जमीन पर विवाद

अन्नू देवी ने बताया कि उनका परिवार उनकी सास के मायके की जमीन पर रहता है, जिसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। उनके अनुसार विपक्षी पक्ष के लोग उक्त जमीन को अपने भाई की बताते हुए जगह खाली करने का दबाव बना रहे हैं। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के रामबाबू सहनी और आरती देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।

आवेदन का इंतजार, जांच में जुटी पुलिस

वहीं दूसरे पक्ष की शोभा देवी भी घायल मारपीट में घायल हुए है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आवेदन मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, 15 मीटर तक घसीटा

Related to this topic: