प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

अयोध्या में कार-ट्रैक्टर की भिड़ंत में तीन की मौत

अयोध्या में कार-ट्रैक्टर की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, 13 घायल

भदरसा-कल्याणा के पास गुरुवार तड़के एक कार और ट्रैक्टर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य घायल हो गए हैं।

अयोध्या में कार-ट्रैक्टर की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत 13 घायल

Three killed in car-tractor collision near Ayodhya |

अयोध्या। भदरसा-कल्याणा के पास गुरुवार तड़के एक कार और ट्रैक्टर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य घायल हो गए हैं। जिला अस्पताल अयोध्या के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि यह हादसा आज सुबह करीब 5 बजे भदरसा-कल्याणा के पास हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग घायल हुए हैं।

डॉक्टर ने बताया कि, "चार घायल मरीज़ों की हालत स्थिर है। ये सभी पीड़ित रीवा, मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। मरीज़ों के रिश्तेदारों को बता दिया गया है।" घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।

सीकर में जयपुर-बीकानेर हाईवे पर बस-ट्रक की टक्कर में तीन की मौत व 28 घायल

बता दें कि राजस्थान में भी इसी तरह की एक और दुखद घटना हुई, जिसमें मंगलवार रात 11 बजे सीकर में जयपुर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर फतेहपुर के पास एक स्लीपर बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में भी तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम 28 लोग घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री गुजरात के वलसाड के रहने वाले हैं। ये सभी वैष्णो देवी के दर्शन करके लौट रहे थे और खाटूश्यामजी जा रहे थे। बस में करीब 50 लोग सवार थे। स्लीपर बस बीकानेर से जयपुर जा रही थी, जबकि ट्रक झुंझुनू से बीकानेर की ओर आ रहा था, तभी यह हादसा हुआ। घायलों में से सात की हालत गंभीर है।

फतेहपुर SHO महेंद्र कुमार ने अपडेट देते हुए बताया कि मरने वालों का पोस्टमार्टम कराया गया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/nirbhaya-like-brutality-committed-against-the-girl-a-rod-inserted-into-her-parts/100763

बच्ची से निर्भया जैसी दरिंदगी, झाड़ी में लेजाकर प्राइवेट पार्ट में घोंपी रॉड

Related to this topic: