प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा

पटना से ट्रेनिंग कर लौट रहे मधेपुरा के 3 थाना प्रभारियों और ड्राइवर की मौत

बेगूसराय जिले में तेज रफ्तार कार ने ट्रक में जबरदस्त टक्कर मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पर सवार तीन थाना प्रभारी और गाड़ी चालक की मौत हो गई है।

पटना से ट्रेनिंग कर लौट रहे मधेपुरा के 3 थाना प्रभारियों और ड्राइवर की मौत

Three SHOs, Driver Killed in Begusarai Road Crash |

बेगूसराय (बिहार)। बेगूसराय जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार कार ने ट्रक में जबरदस्त टक्कर मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पर सवार तीन थाना प्रभारी और गाड़ी चालक की मौत हो गई है। इस दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार एवं सदर डीएसपी आनंद पांडेय सहित भारी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे।

पटना से प्रशिक्षण लेकर लौट रहे थे पुलिस अधिकारी

जानकारी के अनुसार, घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित एनएच-31 के पास की है। मृतकों की पहचान साजन पासवान- रतवारा थाना प्रभारी, नीरज कुमार- बेलारी थाना प्रभारी, ज्ञानेंद्र अमरेंद्र- आरर थाना प्रभारी एवं ज्योतिष कुमार प्राइवेट कार चालक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पटना से एक दिवसीय प्रशिक्षण लेकर एक ही गाड़ी पर सवार होकर मधेपुरा जिला लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक से पीछे से टकरा गई।

तीन थाना प्रभारियों समेत चालक की दर्दनाक मौत

हादसा इतना जबरदस्त था कि दो थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर एवं नीरज कुमार और ड्राइवर नीरज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक थाना प्रभारी साजन पासवान को स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उठाकर आनन फानन में सदर अस्पताल बेगूसराय लाया जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर के बाद मौत हो गई। इन तीन पुलिस अधिकारी समेत चार की मौत की खबर लगते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई।

देर रात हुआ हादसा, दुर्घटना के कारणों की जांच जारी

वहीं इस घटना के संबंध में बेगूसराय पुलिस अधीक्षक मनीष ने बताया कि यह दुर्घटना देर रात हुई है। हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। इसमें तीन पुलिस अधिकारी, मधेपुरा पुलिस के सर्विंग एसएचओ और एक ड्राइवर शामिल है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मृतक के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और सारी वैधानिक प्रक्रिया को फॉलो किया जा रहा है। गाड़ी पटना से मधेपुरा की तरफ जा रही थी जिसमें मधेपुरा के अलग-अलग थाने में कार्यरत तीन थानानेदार थे। रात 12:30 बजे की घटना है। ट्रक के साथ यह एक्सीडेंट कैसे हुआ इसकी जांच अभी चल रही है।

यह भी पढ़ें: दहेज के लिए नवविवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, ससुराल पक्ष पर ₹12 लाख मांगने का मामला दर्ज

Related to this topic: