रतलाम। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ...
रतलाम। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 500 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है।
इस तरह हुई कार्रवाई
यह सफलता रिंगनोद थाना और माननखेड़ा पुलिस चौकी की संयुक्त टीम को मिली। मुखबिर से सूचना मिली कि एक वाहन में नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और एक बड़वानी पासिंग पिकअप वाहन को रोका।
तलाशी में बरामदगी की गई अवैध एमडी
वाहन की सघन तलाशी लेने पर उसमें से 500 ग्राम अवैध एमडी बरामद हुई। पुलिस ने मौके से मंदसौर निवासी तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जो इस तस्करी में लिप्त थे।
आरोपियों से हो रही पूछताछ
पुलिस अब गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य बड़े तस्करों के नाम सामने आने की भी संभावना है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818