प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मैरवा में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी

तीन साल के प्रेम संबंध का शादी से हुआ अंत, प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा

मैरवा में ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने के बाद प्रेमी जोड़े ने पुलिस की पूछताछ के पश्चात चंदनीय डीह माता मंदिर में शादी कर ली।

तीन साल के प्रेम संबंध का शादी से हुआ अंत प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा

Three-Year Love Affair Ends in Marriage After Villagers Catch Couple |

सीवान (बिहार)। के मैरवा थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग का एक मामला सामने आया है। करीब तीन साल से चल रहे प्रेम संबंध का आज विवाह के साथ अंत हुआ। रात में अपने प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

युवक उत्तर प्रदेश के बनकटा थाना क्षेत्र का निवासी

पुलिस ने पूछताछ और छानबीन के बाद दोनों को बाउंड पेपर पर छोड़ दिया। इसके बाद चंदनीय डीह माता मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। बताया जा रहा है, कि युवक उत्तर प्रदेश के बनकटा थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव का निवासी अनिल कुमार गोड़ है। वहीं संजना कुमारी अपनी शादी के पहले से युवक से प्रेम करती थी।

पुलिस ने दोनों को बाउंड पेपर पर छोड़

शादी बाद प्रेमी अकसर उससे मिलने आता था। इसी क्रम में वह  अपनी प्रेमिका संजना से मिलने सीवान के मैरवा पहुंचा। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने युवक को पकड़ लिया और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रात में दोनों से पूछताछ की और सुबह पूरे मामले की छानबीन की। इसके बाद दोनों को बाउंड पेपर पर छोड़ दिया गया।

चंदनीय डीह माता मंदिर में शादी

उसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों ने चंदनीय डीह माता मंदिर में शादी कर ली। शादी के दौरान दोनों ने जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने और सात वचन निभाने की कसमें खाईं। वही दोनों बच्चों को महिला के ससुराल वालों ने अपने पास रख लिया। अब ये शादी सीवान में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ेंः प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे की सड़कें जलमग्न

Related to this topic: