प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बालाघाट के जंगल में लकड़ी लेने गए बुजुर्ग पर बाघ..

बालाघाट के जंगल में लकड़ी लेने गए बुजुर्ग पर बाघ का हमला, दर्दनाक मौत

बालाघाट। जिले में बाघों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला दक्षिण मोहगांव बीट के लामता..

बालाघाट के जंगल में लकड़ी लेने गए बुजुर्ग पर बाघ का हमला दर्दनाक मौत

बालाघाट के जंगल में लकड़ी लेने गए बुजुर्ग पर बाघ का हमला, दर्दनाक मौत |

बालाघाट। जिले में बाघों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला दक्षिण मोहगांव बीट के लामता रेंज से सामने आया है, जहाँ जंगल में लकड़ी लेने गए एक 55 वर्षीय बुजुर्ग को बाघ ने अपना निवाला बना लिया।

​सूखी लकड़ी बीम रहे थे, तभी हमला

मृतक की पहचान इनकार सिंह सैयाम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को इनकार सिंह अपने भतीजे के साथ जंगल में सूखी लकड़ियां बीनने गए थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे बाघ ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

ग्रामीणों को भतीजे ने दी सूचना

​घटना के समय उनके साथ मौजूद भतीजे ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई और गांव पहुंचकर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। जब ग्रामीण और वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची, तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। वन विभाग ने पीड़ित परिवार को शुरुआती तौर पर 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है।

​इलाके में दहशत का माहौल

​इस घटना के बाद से लामता क्षेत्र और आसपास के गांवों में भारी डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ अक्सर रिहायशी इलाकों के करीब देखे जा रहे हैं, जिससे खेती-किसानी और दैनिक कार्यों के लिए बाहर निकलना दूभर हो गया है। वन विभाग ने लोगों को अकेले जंगल की ओर न जाने की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101


 

Related to this topic: