प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

महुआ के लिए थैला उठाकर जंगल गया बाघ

बाघ का महूआ प्रेम, पनपथा बफर क्षेत्र में थैले को मुंह में दबाकर जंगल में चला गया

उमरिया। विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में प्रकृति और वन्यजीवों के बीच एक बेहद दुर्लभ और हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला।

बाघ का महूआ प्रेम पनपथा बफर क्षेत्र में थैले को मुंह में दबाकर जंगल में चला गया

Bandhavgarh Tiger Reserve |

उमरिया। विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में प्रकृति और वन्यजीवों के बीच एक बेहद दुर्लभ और हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला। पनपथा बफर क्षेत्र में एक बाघ का 'महुआ प्रेम' सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। आमतौर पर बाघों को शिकार करते देखा जाता है, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग और दिलचस्प था।

यह है पूरा मामला

​गर्मी का सीजन शुरू होते ही बांधवगढ़ के आसपास के इलाकों में महुआ (Mahua) गिरने लगता है, जिसे बीनने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगल की सीमा तक जाते हैं। बंदर चुई इलाके में कुछ ग्रामीण महुआ बीन रहे थे। उन्होंने काफी मेहनत के बाद महुआ इकट्ठा किया और उसे एक थैले में भरकर रखा था। ​तभी वहां एक बाघ अचानक आ गया। बाघ को देखकर ग्रामीण अपनी जान बचाकर सुरक्षित स्थान की ओर भागे। लेकिन बाघ ने किसी पर हमला नहीं किया, बल्कि उसकी दिलचस्पी ग्रामीणों के रखे हुए महुआ के थैले में थी। ​बाघ आराम से उस थैले के पास पहुँचा, उसे अपने मुँह में दबाया और उसे लेकर मजे से जंगल की ओर चला गया।

यह अजूबा, अनोखी घटना

वन्यजीव विशेषज्ञों के लिए भी यह एक अनोखी घटना है, क्योंकि बाघ आमतौर पर मांसाहारी होते हैं। हालांकि, महुआ की मीठी खुशबू जानवरों को आकर्षित करती है। पार्क प्रबंधन ने महुआ बीनने वाले ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। महुआ के सीजन में अक्सर भालू और बाघ जैसे जानवर पेड़ों के पास आते हैं, जिससे इंसानी संघर्ष का खतरा बना रहता है।

कल्पनातीत घटना

​यह घटना दिखाती है कि जंगल में कभी-कभी वह भी देखने को मिल जाता है जिसकी हम कल्पना नहीं करते। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी भी ग्रामीण को कोई चोट नहीं आई। घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया।

यह भी पढ़े: Donald Trump की धमकी से तेल 111 डॉलर पार

https://www.primenewsnetwork.in/world/donald-trump-threat-pushes-oil-past-111/155154

Related to this topic: