प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सतपुड़ा में बाघ का हमला, ग्रामीण की मौत

नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघ ने ग्रामीण को मारकर खाए हाथ-पैर

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघ ने ग्रामीण को मारकर खाए हाथ-पैर

Satpura Tiger Reserve |

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक बाघ ने जंगल में गए एक ग्रामीण पर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हमला इतना वीभत्स था कि बाघ ने शख्स को मारने के बाद उसके शरीर के अंगों (हाथ और पैर) को खा लिया।

​घात लगाकर किया हमला

​यह मामला केसला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सुधराम चौहान (49), पिता हजारी चौहान, निवासी चनागढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुधराम जब रिजर्व के क्षेत्र में थे, तभी घात लगाकर बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। ​बाघ ने न केवल सुधराम की जान ली, बल्कि वह शव के पास ही काफी देर तक बैठा रहा। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाघ ने शव के सिर और धड़ को अलग कर दिया था।

बाघ ने शव को झत- विक्षत किया, टुकड़ों को परिजन ने समेटा

​घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुँची। बाघ की मौजूदगी के कारण शव को सुरक्षित बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था। काफी मशक्कत के बाद बाघ को वहां से भगाया गया। ​परिजनों की स्थिति बेहद हृदयविदारक थी। खबर के अनुसार, बाघ द्वारा शव को क्षत-विक्षत किए जाने के कारण, परिजन सुधराम के अवशेषों (डेडबॉडी) को टुकड़ों में समेटकर घर ले जाने को मजबूर हुए।

​इलाके में दहशत का माहौल फैला

​इस घटना के बाद से चनागढ़ और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भारी दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और आदमखोर हो रहे वन्यजीवों पर नियंत्रण पाने की मांग की है। वन विभाग ने फिलहाल क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और ग्रामीणों को जंगल की सीमा में न जाने की सख्त हिदायत दी है। जंगली क्षेत्रों के पास रहने वाले नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अकेले जंगल में न जाएं और वन्यजीवों की मौजूदगी की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें।

यह भी पढ़े: एमपी आरक्षक रिजल्ट जारी, टॉप 10 में 7 OBC

https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-constable-result-out-7-obc-in-top-10/156185

Related to this topic: