राज्य सचिवालय नबान्नो समेत तमाम सरकारी कार्यलयों पर केंद्रीय बलों का पहरा बैठा दिया गया है। उनमें आने-जाने वालो की तलाशी ली जा रही है।
कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। राज्य सचिवालय नबान्नो समेत तमाम सरकारी कार्यलयों पर केंद्रीय बलों का पहरा बैठा दिया गया है। उनमें आने-जाने वालो की तलाशी ली जा रही है। ऐसी व्यवस्था की गई है कि किसी भी फाइल व कागजात को कोई भी इधर से उधर नहीं कर पाएं, कहीं नहीं ले जा सके या किसी को ना दे सके। वोटों की गणना के शुरू होने के बाद से चुनाव आयोग से ऐसी व्यवस्था की गई है।
नई सरकार के कार्यभार संभालने तक जारी रहेगा सुरक्षा घेरा
सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग द्वारा यह व्यवस्था नए मुख्यमंत्री द्वारा कार्यभार संभालने तक बनी रहेगी। नई सरकार को नबान्नों और दूसरे सरकारी कार्यालयों में रखी तमाम फाइलें और कागजात सही सलामत मिल सके, इसलिए चुनाव आयोग की ओर से ऐसी व्यवस्था की गई है।
गड़बड़ियों और धांधली को रोकने के लिए उठाया गया सख्त कदम
सूत्रों को कहना है कि चुनाव आयोग ने सुरक्षा के नाम पर केंद्रीय बलों को तैनात किया है। लेकिन फाइलों और कागजातों को इधर से उधर होने से बचाने पर इसलिए जोर दिया गया है ताकि तमाम गड़बड़ियों और अनियमितताओं को पकड़ा जा सके और दोषियों को सजा बाबत कार्रवाई किया जा सके।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/us-decision-making-space-limited-says-irans-irgc/182463
ईरान के IRGC का बड़ा दावा: अमेरिका के पास फैसले लेने का दायरा अब सीमित