प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कजरी तीज पर गोण्डा में कड़ी सुरक्षा

कजरी तीज पर गोण्डा में कड़ी सुरक्षा, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

कजरी तीज पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए गोण्डा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मंदिरों और सरयू घाट पर CCTV, ड्रोन और अतिरिक्त पुलिस बल से निगरानी होगी।

कजरी तीज पर गोण्डा में कड़ी सुरक्षा ड्रोन और cctv से होगी निगरानी

कजरी तीज पर गोण्डा में कड़ी सुरक्षा |

गोण्डा: कजरी तीज पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गोण्डा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत कर ली है। शनिवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में जनपदीय एवं गैरजनपदीय पुलिस बल की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

कजरी तीज पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे श्रद्धालु

13 और 14 सितंबर को कजरी तीज के अवसर पर गोण्डा सहित बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती और अयोध्या के दूरस्थ क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ के रूप में सरयू घाट से जल लेकर विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालु लखनऊ-गोण्डा मार्ग से होते हुए करनैलगंज के बरखण्डी नाथ, खरगूपुर क्षेत्र के पृथ्वीनाथ और कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित दुःखहरण नाथ मंदिर पहुंचेंगे।

कजरी तीज पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

भीड़ को देखते हुए प्रमुख स्थानों, मंदिरों और सरयू घाट पर व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों को लगातार भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। मंदिरों और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी, जबकि संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 05 अपर पुलिस अधीक्षक, 16 पुलिस उपाधीक्षक और 51 निरीक्षक/थानाध्यक्ष समेत पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

कजरी तीज पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

इसके अलावा पीएसी, डायल-112, जल पुलिस, गोताखोर, अग्निशमन दल, डॉग स्क्वाड, फील्ड यूनिट और स्वाट टीम को भी लगाया गया है। तीन क्यूआरटी का गठन तथा चार एंटी रोमियो टीमों की तैनाती की गई है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा और चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी लगातार निगरानी करेंगे। सरयू घाट और मंदिरों के आसपास निर्धारित दूरी तक दुकानों को नहीं लगने दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध रहे। सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं पर भी विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए। 

ये भी पढे़ं- प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों की आवाज, आज निकलेगी सांकेतिक रैली
 

Related to this topic: