पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के सामने टीएमसी समर्थक बीएलओ और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के सामने टीएमसी समर्थक बीएलओ और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। पुलिस ने बीचबचाव कर उन पर काबू पाया। दोनो पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ कार्यालय के सामने धरना दिया।
फॉर्म-6 से भरे बैग को लेकर बढ़ा विवाद
टीएसी समर्थक बीएलओ अधिकार रक्षा कमिटी के सदस्यों का कहना है कि उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति को पकड़ लिया जिसके हाथ में एक बैग था जिसमें भरा हुआ फॉर्म-6 था। पूछताछ से पता चला कि वह व्यक्ति पूर्व मेदिनीपुर का रहने वाला है और वह 400 फॉर्म-6 मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय में जमा करने जा रहा है। इस पर टीएमसी समर्थक उत्तेजित हो गए और उस व्यक्ति को धक्का देने व मुख्य चुनाव अधिकारी का विरोध करने लगे। उसी समय चौरंगी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार संतोष पाठक अपने भाजपा समर्थकों के साथ पूर्व मेदिनीपुर के व्यक्ति को बचाने चले आए। पूर्व मेदिनीपुर से आया व्यक्ति भी भाजपा कार्यकर्ता था। उसके बाद दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच झड़प शुरू हो गई। मौके पर पुलिस आई और बीचबचाव किया।
धांधली और बाधा के आरोपों के बीच सियासी घमासान
भाजपा नेताओं का कहना था कि टीएमसी कार्यकर्ता चुनाव आयोग के कार्य में बाधा डाल रहे है। इसके विपरीत टीएमसी कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा कार्यकर्ता काफी संख्या में भरा हुआ फॉर्म-6 मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय में जमा कर धांधली कर रहे हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी भी उनका साथ दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/pakistans-efforts-thwarted-israel-calls-india-a-reliable-mediator/153366
पाकिस्तान की कोशिशों पर पानी, इजरायल ने भारत को बताया भरोसेमंद मध्यस्थ