टीएमसी ने चुनाव आयोग से कोलकाता के तहत खुदीराम अनुशीलन केंद्र के रिटर्निंग अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि केंद्र ने चुपके से बाहर से लाकर कई इवीएम रखा गया है।
कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। टीएमसी ने चुनाव आयोग से कोलकाता के तहत खुदीराम अनुशीलन केंद्र के रिटर्निंग अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि केंद्र ने चुपके से बाहर से लाकर कई इवीएम रखा गया है। राज्य की मंत्री और टीएमसी उम्मीदवार शशि पांजा को केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया।
बिना सीसीटीवी वाले कमरे में ईवीएम रखने का दावा
टीएमसी उम्मीदवार शशि पांजा और कुणाल घोष का कहना है कि बाहर से लाकर कई इवीएम चुपके से केंद्र के उस कमरे में रखा गया है जहां सीसीटीवी नहीं है। खुदीराम अनुशीलन केंद्र की देखरेख कर रहे चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त अधिकारियों ने टीएमसी के आरोपों को सिरे से खारिज किया।
टीएमसी-बजेपी के बीच टकराव, केंद्र पर सुरक्षा कड़ी
टीएमसी के नेताओं की ओर से किए जा रहे विरोध को देखते हुए भाजपा के नेता उनके विरोध में आ डटे। भाजपा नेताओं का आरोप है कि टीएमसी के नेता हंगामा कर असामान्य स्थिति पैदा करना चाहते है। चुनाव आयोग ने दोनों पार्टियो को नेताओं के हंगामे को देखते हुए केंद्र की सुरक्षा के लिए केंद्रीय बल के जवानों की संखया बढा दी है और धारा 163 लागू कर दिया है। केंद्र की तरफ से जाने वाले रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी है।
बारासात कॉलेज में 17 मिनट सीसीटीवी बंद, जांच जारी
उत्तर चौबीस परगना जिले के मुख्यालय बारासात में बारासात गवर्नमेंट कॉलेज में सुबग 17 मिनट तक सीसीटीवी बंद रहने के कारण टीएमसी के नेताओं ने हंगामा किया। ईआरओ अभिजीत दास ने स्वीकार किया कि सीसीटीवी बंद था लेकिन बाहर का सीसीटीवी बंद था। उसे किसने बंद किया इसकी जांच की जा रही है। भीतर के सीसीटीवी चालू हैं।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/26-minors-rescued-from-train-in-ujjain-operation/181907
उज्जैन-नागदा में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, ट्रेन से 26 नाबालिग बच्चों को तस्करों से बचाया