प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पांचों उम्मदवार चुने जाएंगे निर्विरोध

टीएमसी और भाजपा के पांचों उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, निर्विरोध चुना जाना तय

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की पांच सीटों पर 16 मार्च को होने वाले चुनाव में टीएमसी के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने परचा दाखिल किया।

टीएमसी और भाजपा के पांचों उम्मीदवारों ने भरा नामांकन निर्विरोध चुना जाना तय

TMC Four, BJP One File Nominations for Rajya Sabha in West Bengal |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की पांच सीटों पर 16 मार्च को होने वाले चुनाव में टीएमसी के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने परचा दाखिल किया। भाजपा की ओर से पार्टी के पूर्व प्रदेश अघ्यक्ष राहुल सिन्हा ने पार्टी व विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी और प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा के सदस्य शमिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में अपनी परचा दाखिल किया। 

टीएमसी ने उतारे चार प्रमुख चेहरे

टीएमसी की ओर से पूर्व डीजीपी राजीव कुमार, राज्य के सूचना प्रौद्यौगिकी मंज्ञी व पूर्व सांसद बाबूल सुप्रिय, बांग्ला फिल्म कि अभिनेत्री कोयेल मल्लिक और सुप्रीम कोर्ट की वकील मेनका गुरूस्वामी ने परचा दाखिल किया। विधानसभा में टीएमसी और भाजपा के विधायकों के संख्या बल के मुताबिक पांचों उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाएंगे। कोई छठा उम्मीदवार नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/us-submarine-sinks-iranian-warship-iris-dena-in-indian-ocean/147343

अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी युद्धपोत IRIS Dena को टॉरपीडो से डुबोया

Related to this topic: