TMC : टीएमसी राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने कूटबिहार में सभा में भाजपा पर पश्चिम बंगाल और बांग्लाभाषियों को अमानितत करने का आरोप लगाया
TMC : टीएमसी राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने कूटबिहार में सभा में भाजपा पर पश्चिम बंगाल और बांग्लाभाषियों को अमानितत करने का आरोप लगाया और चुनाव आयोग को भाजपा का दलाल बताया। उन्होंने कूचबिहार के लोगों के पास एनआरसी की नोटिस भेजने का आरोप लगाते हुए असम की मुख्यमंत्री की भी आलोचना की। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से पेश अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड का जिक्र किया और भाजपा नेताओं से पूछा कि केंद्र सरकार का रिपोर्ट कार्ड कहां है।
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने मंच पर उन दस लोगो को खड़ा किया जिन्हें एसआईआर के तहत मृत वोटर बताया गया है और वोट लिस्ट के ड्राफ्ट से नाम काट दिया गया है। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में जायज वोटरों को वोट के मौलिक अधिकार से वंचित करना चाहता है। एसआईआर के कारण 78 लोगों की मौत हो गई। चुनाव आयोग द्वारा लादे गए काम को बोझ और नए नए निर्देश से परेशान हो कर बीएलओ को आत्महत्या करनी पड़ी। सुनवाई के नाम पर वोटरो को परेशान किया जा रहा है।।टीएमसी वोटर लिस्ट से एक भी जायज वोटरो का नाम नहीं हटने देगी।
टीएमसी के महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा के केंद्रीय नेताओं को “बाहरी” बताया और कहा कि उन पर पश्चिम बंगाल की संस्कृति और भाषा के बारे में अनाप-शनाप बोल जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे पश्चिम बंगाल, बांग्ला और बांग्लाभाषियों का अपमान करते हैं। बांग्लाभाषियों को बांग्लादेश भेजने की बात करते हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को पश्चिम बंगाल और बांग्लाभाषी कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने विस्तार से जिक्र किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार न कूचबिहार जिले में कितना विकास कार्य किया है। उन्होंने दावा किया कि विकास की जो योजनाएं पूरी नहीं हुई हैं, उन्हें विधानसभा चुनाव के पहले पूरा कर लिया जाएगा।
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने भाजपा के केंद्रीय नेताओं द्वारा पश्चिम बंगाल के मनीषियों के बारे में जब-तब दिए गए उन बयानो का जिक्र किया जिससे मनीषियों का अपमान होता है। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या भाजपा के ऐसे नेताओं से हिंदुत्व के बारे मे सीखना होगा। उन्होंने भाजपा नेताओं पर समाज का विभाजन करने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-army-chief-said-any-kind-of-support-from-pakistan-will-be-given/104749