प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अभिषेक बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव लड़ने को तैयार

TMC नेता अभिषेक बनर्जी को BJP नेताओं की चुनौती स्वीकार, नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार

TMC : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चाहेंगी

tmc नेता अभिषेक बनर्जी को bjp नेताओं की चुनौती स्वीकार नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार

TMC नेता अभिषेक बनर्जी को BJP नेताओं की चुनौती स्वीकार, नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार |

TMC : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चाहेंगी तो वे नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि नंदीग्राम से उनके चुनाव लड़ने पर वहां भाजपा का अस्तित्व ही नहीं बचेगा। 

नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक भाजपा नेता और विधानसभा मे विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी हैं। पिछले चुनाव में इस क्षेत्र से शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को पराजित किया था। शुभेंदु अधिकारी ने अभिषेक बनर्जी को नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है और कहा है कि इस बार विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी सत्ता से बाहर हो जाएगी। उनका कहन है कि अभिषेक बनर्जी का महत्व केवर इसलिए हैं कि वे ममता बनर्जी के भतीजे हैं। 

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजुमदार का कहना है कि अभिषेक बनर्जी नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए वहां उनकी मददगार अधिकारियों को तैनात किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने यह भी दावा किया कि अभिषेक बनर्जी उप मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। उनका यह सपना पूरा ही नहीं होगा। आगामी चुनाव में टीएमसी का सफाया हो जाएगा। 

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार के नंदीग्राम संबंधित बयानो पर टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने पहली बार मुंह खोला और कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी चाहेगी तो वे नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। उनके चुनाव लड़ने पर भाजपा का अस्तित्व नहीं रहेगा। उन्होंने भाजपा नेताओं को कहा कि वे टीएमसी के अंदरूनी मामलों मे हस्तक्षेप न करें।

वे केवल अपनी ही पार्टी के भविष्ट की चिंता करें। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का औजार की तरह इस्तेमाल से भी पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने का भाजपा का सपना कभी पूरा नहीं होगा। बिहार में भाजपा का तिकड़म चल गया लेकिन इस राज्य में उनकी कोई चाल काम नहीं आएगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/siddaramaiah-met-dk-shivakumar-over-breakfast/99572

Related to this topic: