West bengal : टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी 24 नबंवर को पार्टी के तमाम सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक..
24 नवंबर को TMC नेता अभिषेक बनर्जी सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ करेंगे वर्चुअल बैठक |
West bengal : टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी 24 नबंवर को पार्टी के तमाम सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने की रणनीति के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।
वे SIR के किए जा रहे विरोध को ज्यादा तेज करने और 25 नवंबर बनगांव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की महारैली को कामयाब बनाने पर जोर देंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अभिषेक बनर्जी को भाजपा नेता और विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी के प्रति काफी नाराजगी है। वे पार्टी नेताओं से भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के प्रति सख्त रवैया अपनाने के लिए रायमशविरा करेंगे।
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी की ओर से अपने हर कार्यक्रम में अभिषेक बनर्जी को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भतीजा बताकर जिक्र किया जाता है। अधिकारी उनके लिए बांग्ला का शब्द “भाईपो” का उपयोग करते हैं।
टीएमसी ने भाजपा के प्रदेश नेताओं पर यह बताकर निशाना साधना शुरू किया है कि भाजपा के प्रदेश नेता “बाहरी” नेताओं को लाकर पश्चिम बंगाल पर कब्जा करना चाहते हैं। टीएमसी का “बाहरी” का मतलब भाजपाशासित राज्यों के नेताओ, खासकर हिंदीभाषी नेताओं से है।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने उन राज्यों के मंत्रियों और नेताओं की सभा कराने की रणनीति अख्तियार की है जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rajnath-singh-statement-sindh-will-be-back-in-india-tomorrow/98581