प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

तृणमूल नेता पर 'कट मनी' और जबरन वसूली के आरोप

साड़ियों के ढेर में छिपा TMC नेता, पश्चिम बंगाल पुलिस ने ढूंढ़ निकाला, देखें VIDEO

तृणमूल नेता ने पुलिस की गिरफ्तारी से बचने का एक बेहद अनोखा तरीका अपनाया। वह एक कपड़े की दुकान के स्टोररूम में साड़ियों के ढेर के नीचे छिप गया।

साड़ियों के ढेर में छिपा tmc नेता पश्चिम बंगाल पुलिस ने ढूंढ़ निकाला देखें video

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी जिस अंदाज में हुई, वो किसी फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि हकीकत है। पुलिस कई दिनों से तृणमूल नेता की तलाश कर रही थी। तृणमूल नेता पर कथित तौर पर सरकारी योजना में 'कट मनी' और जबरन वसूली के आरोप हैं। 

गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनाया अनोखा तरीका

तृणमूल नेता ने पुलिस की गिरफ्तारी से बचने का एक बेहद अनोखा तरीका अपनाया। वह एक कपड़े की दुकान के स्टोररूम में साड़ियों के ढेर के नीचे छिप गया। पुलिस को जब संदेह हुआ, तो उन्होंने साड़ियों का बंडल हटाने लगी। पुलिसकर्मी ने देखा कि वहां बड़े ही सफाई से तृणमूल नेता छिपा हुआ है। 

ब्रह्मानंद चक्रवर्ती के रूप में हुई गिरफ्तार शख्स की पहचान

घटना हावड़ा के उदयनारायणपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर इलाके की बताई जा रही है। गिरफ्तार शख्स की पहचान ब्रह्मानंद चक्रवर्ती के रूप में हुई है, जो तृणमूल कांग्रेस का स्थानीय नेता बताया जाता है। स्थानीय लोगों ने ब्रह्मानंद चक्रवर्ती पर सरकारी आवास योजना के फंड में 'कट मनी' लेने और जबरन वसूली जैसे आरोप लगाए हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

पुलिस की पूरी कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक, ब्रह्मानंद चक्रवर्ती पर 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई राजनीतिक हिंसा के भी आरोप हैं। साड़ियों के ढेर के नीचे छिपे मिले ब्रह्मानंद चक्रवर्ती को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Related to this topic: