कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता और पूर्व दमकल मंत्री सुजीत बसु को गिरफ्तार कर लिया है।
कोलकाता। कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता और पूर्व दमकल मंत्री सुजीत बसु को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले उनसे नगरपालिका नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में लंबी पूछताछ की गई।
10 घंटे की गहन पूछताछ
सूत्रों के मुताबिक, Enforcement Directorate ने सुजीत बसु को पूछताछ के लिए बुलाया था। साल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स कार्यालय में उनसे करीब 10 घंटे तक सवाल-जवाब किए गए।
स्पष्ट जवाब न देने पर गिरफ्तारी
पूछताछ के दौरान वह कई सवालों के स्पष्ट उत्तर नहीं दे सके। इसके बाद देर रात ईडी ने उन्हें गिरफ्तार करने का निर्णय लिया।
चुनाव व्यस्तता का हवाला
बताया जा रहा है कि इससे पहले उन्हें ईडी की ओर से समन भेजा गया था, लेकिन उन्होंने विधानसभा चुनावों में व्यस्तता का हवाला देकर पेश होने में असमर्थता जताई थी और समय मांगा था। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें पेश होने का मौका दिया गया था।
150 से अधिक अवैध नियुक्तियों का आरोप
ईडी सूत्रों के अनुसार, सुजीत बसु पर आरोप है कि उन्होंने दक्षिण दमदम नगर पालिका में वाइस चेयरमैन रहते हुए करीब 150 लोगों को अवैध तरीके से नौकरी दिलाई।
पैसे और संपत्ति लेने के आरोप
जांच एजेंसी का दावा है कि इन नियुक्तियों के बदले मोटी रकम, जमीन और फ्लैट लिए जाने के भी आरोप सामने आए हैं। मामले की जांच फिलहाल जारी है।
यह भी पढ़े: घूरपुर में फायरकर्मियों पर अभद्रता के आरोप
https://www.primenewsnetwork.in/state/fire-personnel-accused-of-misconduct-in-ghoorpur/203887