प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

पश्चिम बंगाल के बारे में नीतीन नवीन के टिप्पणी...

पश्चिम बंगाल के बारे में नीतीन नवीन के टिप्पणी पर भड़के टीएमसी नेता

भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नीतीन नवीन द्वारा पश्चिम बंगाल पर 2026 में विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त करना आसान कहने पर टीएमसी के नेता भड़क गए हैं।

पश्चिम बंगाल के बारे में नीतीन नवीन के टिप्पणी पर भड़के टीएमसी नेता

TMC leaders furious over Nitin Naveen's comment on West Bengal |

कोलकाता। भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नीतीन नवीन द्वारा पश्चिम बंगाल पर 2026 में विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त करना आसान कहने पर टीएमसी के नेता भड़क गए हैं। उन्होंने उनको अपरिपक्व और भाजपा के नए प्रशिक्षणार्थी कहा है। उनका आरोप है कि अपने को महत्वपूर्ण जताने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को खुश करने के लिए नीतीन नवीन ने पार्टी के ऊंचे पद पर बैठते ही शुरू में पश्चिम बंगाल पर निशाना साधा है।

कल्याण बनर्जी ने कहा: नीतीन नवीन का नाम नहीं सुना, बंगाल आसान नहीं

टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी ने भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नीतीन नवीन को अपरिपक्व बताया और कहा कि उनका कभी नाम ही सुना था। परिपक्व होते तो पश्चिम बंगाल पर आसानी से विजय पाने की बात नहीं करते। पश्चिम बंगाल वह नहीं जो वे समझ रहे हैं।

कुणाल घोष ने नीतीन नवीन को बताया 'ट्रेनी'

प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि नीतीन नवीन राजनीति में अभी ट्रेनी है। उन्हें पश्चिम बंगाल के बारे में कुछ पता नहीं है वरना बिना सोचे-समझे नहीं बोलते। उन्हे जान लेना चाहिए कि पश्चिमं बंगाल में 2016, 2021 और 2024 के चुनाव में क्या हुआ थ। उन्हें पश्चिम बंगाल को समझने में वक्त लगेगा। पहले पश्चिमं बंगाल को समझ लें तब कोई टिप्पणी करें। भाजपा में ऊंचे पद पर नए-नए है, अभी उत्साहित हैं। लेकिन कुछ दिन में उनका उत्साह ठंडा पड़ जाएगा।

पीएम मोदी और अमित शाह पर चुनाव आयोग के जरिए पश्चिम बंगाल पर कब्जे का आरोप

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमिश शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री पश्चिम बंगाल पर कब्जा करना चाहते हैं। वे चुनाव आयोग के जरिए पश्चिम बंगाल पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वे अपने मकसद में कभी कामयाब नहीं होंगे। भाजपा ने पिछले चुनावों में बहुत कुछ दावा किया था लेकिन उसने अपना हस्र देख लिया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-arrives-in-amman-on-first-leg-of-three-nation-tour/101301

प्रधान मंत्री मोदी तीन-देशों के दौरे के पहले चरण में पहुंचे अम्मान

Related to this topic: