दक्षिण चौबीस परगना जिले के विष्णुपुर विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल काग्रेस विधायक दिलीप मंडल को ओडिशा के पुरी में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। दक्षिण चौबीस परगना जिले के विष्णुपुर विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल काग्रेस विधायक दिलीप मंडल को ओडिशा के पुरी में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पश्चिम बंगाल की पुलिस की विशेष टीम उनकी तलाश कर रही थी। वे 14 मई से गिरफ्तारी से बचने के लिए भागे हुए थे। उन पर अपने क्षेत्र में 12 मई को एक सभा में भाजपा नेताओं को देख लेने की धमकी देने का आरोप है और उन पर विष्णुपुर थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है।
कई दिनों से पुरी में छिपे थे विधायक
पुलिस सूत्रों के अनुसार तृणमूल विधायक पुरी में एक होटल में कई दिन से थे। पुलिस की विशेष टीम को उनके पुरी में रहने में होने की भनक लग गई थी। उसने बुधवार की सुबह को ही गिरफ्तार कर लिया। वह उन्हें लेकर रात तक डायमंडहार्बर पहुंचेगी।
पुलिस को चकमा देकर हुए थे फरार
सूत्रों के अनुसार पुलिस 14 मई को पैलान में दिलीप मंडल के घर उनसे पूछताछ करने गई थी। लेकिन वे पुलिस के सामने आने की बजाय पिछले दरवाजे से भाग खड़े हुए। पुलिस ने पाया कि उन्होंने अपने मकान के पीठे काफी बड़ा गार्डेन बना रखा है। इसमें तालाब, पत्थरों से बने बाघ, हिरण आदि है। मौज-मस्ती करने के तमाम साधन है। उसके बाद पुलिस ने उनकी संपत्ति समेत दूसरे कई ममलों की तलाश में भी जुट गई।
पुत्र अभीक मंडल भी गिरफ्तार
पुलिस पैलान में दिलीप मंडल के घर कई बार गई लेकिन वे नहीं मिले। पुलिस ने उनके घर से ही उनके पुत्र अभीक मंडल को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के वक्त अभीक मंडल के पास से देशी पिस्तौल मिली। अभीक मंडल पर पुलिस को भरमाने का भी आरोप है।
यह भी पढ़ें: माउंट आबू रोड पर सुरक्षा दीवार से टकराई तेज रफ्तार बाइक, बाल-बाल बचे युवक