West bengal : टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने दिल्ली स्थित बंग भवन को दिल्ली पुलिस द्वारा घेरने और तलाशी लेने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि..
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी - दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, नागरिकों के अधिकारों का हनन |
West bengal : टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने दिल्ली स्थित बंग भवन को दिल्ली पुलिस द्वारा घेरने और तलाशी लेने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह सरासर जुल्म और नागरिक अधिकारों का सीधा हनन है। संविधान ने किसी भी नागरिक को कहीं आने-जाने, रहने का अधिकार देता है। उन्होंने बंग भवन में ठहरे पश्चिम बंगाल से आए लोगों को हत्या की साजिश करने की आशंका जताई और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लोकतंत्र का हत्यारा बताया।
टीएमसी सांसद व अधिवक्ता कल्याण बनर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और चुनाव आयोग की बैठक होने वाली है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने साथ पश्चिम बंगाल आए उन लोगों को चुनाव आयोग के सामने पेश करने वाली है जो एसआईआर के आंतक से मृत वोचरों के परिवार के है। वे लोग भी हैं जिन्हें वोटर लिस्ट में मृत बताया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में ममला किया है।
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को छह बार पत्र लिखा लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त ने उस पर गौर ही नहीं किय। पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी ने भी टीएमसी की मांगों पर गौर नहीं किया।
उन्होंने दिल्ली पुलिस की ओर से बंग भवन को घेराबंदी करने और उसमें ठहरे पश्चिम बंगाल से लोगों की तलाशी लेने व उनकी आवाजाही पर रोक लगाने की निंदा की और सवाल उठाया कि ऐसा किस कानून के तहत किया गया। यह घोर अत्याचार और नागरिक अधिकारों का हनन संविधान विरोधी कार्य है। वे इस मामले को लेकर कानूनी तौर पर उठाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस की कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कहे बिना नहीं हो सकती। उन्होंने अमित शाह की आलोचना की और उन्हें लोकतंत्र का हत्यारा बताया।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-spoke-on-budget-2026-new-momentum-to-the-self-reliant-india-campaign/131459