प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बंगाल में हार के बाद TMC में रार

टीएमसी में फेरबदल से नाराज काकोली घोष, ममता के फैसले पर उठे सवाल

पश्चिम बंगाल में सत्ता से बाहर होने के बाद टीएमसी सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन सांसदों और नेताओं की खबर लेने लगी हैं, जिनके क्षेत्र में विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन हुआ है।

टीएमसी में फेरबदल से नाराज काकोली घोष ममता के फैसले पर उठे सवाल

TMC Reshuffle Sparks Kakoli Ghosh’s Discontent |

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल में सत्ता से बाहर होने के बाद टीएमसी सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन सांसदों और नेताओं की खबर लेने लगी हैं, जिनके क्षेत्र में विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन हुआ है। उन्होंने अपनी सबसे करीबी सांसद काकोली घोष दस्तीदार को भी नहीं छोड़ा। सांसद काकोली घोष दस्तीदार को लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक पद से हटा दिया गया और उनकी जगह को सांसद कल्याण बनर्जी को सुपुर्द कर दिया गया। इस पर सांसद काकोली घोष दस्तीदार बिफर पड़ी हैं।

वफादारी के बावजूद पद जाने से नाराजगी

टीएमसी सूत्रों के अनुसार सांसद काकोली घोष दस्तीदार को इस बात का मलाल है कि उनकी वफादारी का पुरस्कार उनका पद छीन कर दिया जा रहा है। वे ममता बनर्जी के साथ 1984 से ही हैं और उन्होंने हर दुख-सुख में उनका साथ दिया है। वे खुल कर अभी किए गए फेरबदल का विरोध नही कर रही है लेकिन उनकी काफी नाराजगी है।

एक साल में फिर बदला टीएमसी का समीकरण

टीएमसी को 2024 को लोकसभा चुनाव में काफी सफलता मिली थी। लोकसभा की 42 सीटों में 29 सीटी पर उसकी जीत हुई थी। उस समय मुख्य सचेतक कल्याण बनर्जी थे और दल के नेता सुदीप बनर्जी थे। लेकिन एक साल बाद बड़ा फेरबदल किया गया। सांसद अभिषेक को दल का नेता बनाया गया और कल्याण बनर्जी से मुख्य सचेतक का पद लेकर काकोली घोष दस्तीदार को सौंप दिया गया। अब मुख्य सचेतक का पद उनसे लेकर फिर कल्याण मुखर्जी को दे दिया गया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/cji-surya-kant-raises-concern-over-fake-law-degrees/205236

फर्जी लॉ डिग्रियों पर CJI सूर्यकांत सख्त, बोले- बढ़ रहे न्याय व्यवस्था पर हमला करने वाले ‘परजीवी’

Related to this topic: