प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मृत व्यक्ति के नाम स्वीकृत हुई 40 हजार की किस्त

झोपड़ी में रह रहा जिंदा शख्स, मृत के नाम स्वीकृत हुई 40 हजार रुपये की किस्त

टोंका गांव निवासी संदीप यादव ने पंचायत सचिव पर 10 हजार रुपये मांगने और मृत व्यक्ति के नाम 40 हजार रुपये की किस्त स्वीकृत कर राशि निकालने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

झोपड़ी में रह रहा जिंदा शख्स मृत के नाम स्वीकृत हुई 40 हजार रुपये की किस्त

शिवपुरी: ग्राम टोंका निवासी संदीप यादव ने "प्रधानमंत्री आवास योजना" का लाभ नहीं मिलने को लेकर कलेक्टर से शिकायत की है। शिकायत में संदीप ने पंचायत सचिव पर आवास दिलाने के नाम पर 10 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है।

मृत व्यक्ति के नाम 40 हजार रुपये की किस्त स्वीकृत करने का लगाया आरोप 

संदीप का कहना है कि पात्रता होने के बावजूद वह अपने परिवार के साथ झोपड़ी में रहने को मजबूर है। वहीं शिकायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक मृत व्यक्ति के नाम 40 हजार रुपये की किस्त स्वीकृत कर राशि निकालने का भी आरोप लगाया गया है। इसके अलावा संदीप ने राशन योजना का लाभ नहीं मिलने की भी शिकायत की है। 

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

संदीप ने कलेक्टर से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

ये भी पढ़ें- हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों में संलिप्त गैंग का गैंगलीडर गिरफ्तार
 

Related to this topic: