मेरठ के ऐतिहासिक घंटाघर पर 19 अक्टूबर को संयुक्त व्यापार संघ (निर्वाचित) के तत्वावधान में एमडीए की कथित व्यापारी विरोधी कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
मेरठ: मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) की कथित व्यापारी विरोधी कार्यप्रणाली के विरोध में आज 19 अक्टूबर को संयुक्त व्यापार संघ (निर्वाचित), मेरठ के तत्वावधान में ऐतिहासिक घंटाघर पर एमडीए रूपी रावण के प्रतीकात्मक पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुतला सामने आते ही पुलिस और व्यापारियों में तीखी नोकझोंक
कार्यक्रम को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। संगठन के अनुसार, व्यापारी शांतिपूर्ण ढंग से अपना प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराना चाहते थे, लेकिन पुतला सामने आते ही पुलिसकर्मियों ने उसे अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और व्यापारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
ये भी पढ़ें- RSS के शताब्दी समारोह के समापन वर्ष पर नागपुर में विजयदशमी उत्सव, मोहन भागवत ने की शस्त्र पूजा