प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • औरैया: सुबह से छाई कोहरे जैसी धुंध, वाहन चालकों को वाहन चलाने के दौरान जलानी पड़ रही हैड लाईट
  • मेरठ: NAMS अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद युवक, घायल युवक को अस्पताल के ICU में कराया भर्ती, नीचे गिरने के कारण मरीज के पैरों में आई चोट
  • आगरा: पुलिस चौकी के पीछे एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुआ पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित, क्षेत्र में बढ़ाई गई सतर्कता
  • प्रयागराज: मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई, बरेली हिंसा मामले में मास्टरमाइंड माना गया है तौकीर रजा
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में UP कैबिनेट की बैठक आज, 27 अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, बैठक में निवेश के क्षेत्र में लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
  • लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को पेश करने की सभापति ने दी अनुमति, आर्टिकल 94 के तहत अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, चर्चा के लिए 10 घंटे की समय सीमा
  • लोकसभा में विपक्ष ने वोट चोरी पर जमकर की नारेबाजी, विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
  • दिल्ली-NCR में लगातार बढ़ रही गर्मी, मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 19°C रहेगा
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, TMC विपक्ष को लामबंद करने में जुटी, TMC ने किया कांग्रेस की सहमति का दावा

NH-21 पर कैलाई के पास स्विफ्ट कार...

NH-21 पर कैलाई के पास स्विफ्ट कार और ट्रेलर की टक्कर, 6 लोगों की मौत

दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-21 पर कैलई के पास मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला जहां एक स्विफ्ट डिजायर कार और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।

nh-21 पर कैलाई के पास स्विफ्ट कार और ट्रेलर की टक्कर 6 लोगों की मौत

Tragic Road Accident in Dausa, Six Dead in Swift DZire-Truck Collision |

दौसा (राजस्थान)। दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-21 पर कैलई के पास मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला जहां एक स्विफ्ट डिजायर कार और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चार को मृत घोषित कर दिया गया। एक व्यक्ति की मौत दौसा जिला अस्पताल में हुई, जबकि एक गंभीर घायल ने जयपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

एक ही गांव के रहने वाले थे हादसे में मारे गए सभी लोग

जानकारी के मुताबिक हादसे में कुल 6 लोग घायल हुए थे, जिनमें से चार को इलाज के लिए सिकंदरा अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने गोवर्धन योगी के बेटे लोकेश, बनवारी योगी के बेटे दिलखुश, हरिमोहन योगी के बेटे मनीष और लालाराम बैरवा के बेटे अंकित को मृत घोषित कर दिया। सभी मृतक एक ही गांव कलाखोह के रहने वाले थे। दो अन्य गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दौसा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें से राम सिंह योगी के बेटे समय को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। वहीं महेश योगी के बेटे नवीन को इलाज के लिए जयपुर भेजा गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया, शुरू की जांच

दौसा जिला अस्पताल के ड्यूटी ऑफिसर डॉ. विनोद मीणा ने बताया कि कैलई के पास हुए सड़क हादसे में दो घायलों को दौसा लाया गया था। इनमें से एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे को जयपुर रेफर किया गया था। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सभी शवों को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/business/markets-end-flat-amid-global-cues-investors-gain-41000-crore/140350

वैश्विक दबाव और कमजोर रुपये के बीच बाजार सपाट, निवेशकों की संपत्ति 41,000 करोड़ बढ़ी

Related to this topic: