प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सिंगरौली में टायर फटने से बड़ा हादसा

कोयले से लदे ट्रेलर का टायर खोलते समय हुआ भीषण धमाका, चालक की दर्दनाक मौत; दो लोग गंभीर रूप से घायल

सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र में कोयले से लदे ट्रेलर का पंचर टायर खोलते समय हुए तेज धमाके में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

कोयले से लदे ट्रेलर का टायर खोलते समय हुआ भीषण धमाका चालक की दर्दनाक मौत दो लोग गंभीर रूप से घायल

Trailer Tyre Blast During Repair Claims Driver's Life, Two Injured |

​सिंगरौली (मध्य प्रदेश))। जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां देर रात कोयले से लदे ट्रेलर का पंचर टायर खोलते समय हुए धमाके में एक चालक की मौत हो गई। इस हादसे में चालक के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पास खड़े दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए।बता दें यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

बाड़ी झरिया के पास वाहन का टायर पंचर

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बरगवां थाना क्षेत्र के बाड़ी झरिया इलाके की है। मृतक चालक की पहचान अनिल साहू (निवासी पचौर) के रूप में हुई है। अनिल साहू कोयला लोड कर ट्रेलर वाहन से जा रहा था, तभी बाड़ी झरिया के पास वाहन का टायर पंचर हो गया। चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर पंचर टायर को खोलने का प्रयास कर रहा था। उसी दौरान अचानक टायर में एक तेज और जोरदार ब्लास्ट हुआ।

दो अन्य लोग भी ब्लास्ट की तीव्र हवा से घायल

​धमाका इतना भीषण था कि उसकी चपेट में आने से चालक अनिल साहू के चिथड़े उड़ गए और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के वक्त पास में ही खड़े दो अन्य लोग भी ब्लास्ट की तीव्र हवा और मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची

​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बैढ़न पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्राथमिक रूप से माना जा रहा है कि टायर में हवा का दबाव (प्रेशर) अत्यधिक होने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ेंः अतरौलिया में तीन बच्चों की मां गांव के युवक के साथ फरार, जेवर और नकदी ले जाने का आरोप; थाने में तहरीर दर्ज

Related to this topic: