नरसिंहपुर: जिला सहित अन्य स्थानों पर ट्रेनों में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए जीआरपी गाडरवारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
नरसिंहपुर {मध्यप्रदेश}: जिला सहित अन्य स्थानों पर ट्रेनों में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए जीआरपी गाडरवारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 लाख रुपये से अधिक का चोरी का माल बरामद किया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी कार्रवाई की जानकारी
जानकारी के अनुसार, जीआरपी गाडरवारा थाना पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि चलती ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के मामले में यह बड़ी सफलता मिली है। रेल पुलिस अधीक्षक जबलपुर सुंदर सिंह कनेश के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
जेवर और मोबाइल समेत लाखों का माल बरामद
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने ट्रेनों में चोरी की कई वारदातें स्वीकार की हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, पांच मोबाइल फोन सहित करीब 8 लाख 6 हजार 500 रुपये का मशरूका बरामद किया है। जीआरपी का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से अन्य चोरी के मामलों में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान कई और चोरी की वारदातों का खुलासा हो सकता है तथा अन्य मामलों में भी बरामदगी होने की संभावना है।
यह भी पढ़े: कुसमुंडा खदान में दर्दनाक हादसा, भारी वाहन की चपेट में आने से चालक की मौत; मुआवजे की मांग तेज